फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP Brijendra leaves BJP: Dushyant chautala taunted on him

सांसद बृजेंद्र के छोड़ी भाजपा: दुष्यंत का तंज- हिसार रहेंगे या छोड़कर सोनीपत भागेंगे यह समय बताएगा

Sun, 10 Mar 2024 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 09:17 PM IST
सार

दुष्यंत ने कहा कि सरसाईनाथ मेडिकल जरूर बनेगा, टेंडर की तकनीकी खामी को दूर किया गया है। 

विज्ञापन
MP Brijendra leaves BJP: Dushyant chautala taunted on him
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन किया। दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि राजनीतिक फैसले आदमी कब लेगा, उस पर निर्भर करता है।

विज्ञापन


एक साल से जो निर्णय नहीं ले पा रहे थे, अंत में उन्होंने निर्णय लिया है। यह उनकी सोच है, जिसके प्रति वह गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने जो कदम उठाया है, वह किस सोच के साथ गया है, वह हिसार छोड़कर भागेंगे या हिसार रुकेंगे या सोनीपत भागेंगे या रुकेंगे, यह समय बताएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह 10 साल से राजनीति में हैं। राजनीतिक तौर पर सांसद बृजेंद्र सिंह से कोई द्वेष नहीं रखा और न ही राजनीतिक तौर पर कोई नुकसान पहुंचाया है। चौधरी अजय सिंह चौटाला कहेंगे कि चुनाव लड़ लें तो चुनाव लड़ेंगे। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दो दौर की बातचीत हो चुकी है। आज भी बैठक है। गठबंधन के साथ हमारी प्राथमिकता हिसार और भिवानी लोकसभा है। गठबंधन नहीं होगा तो दस की दस सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिसकी तैयारी हम पहले से कर रहे हैं। 6 लोकसभा सीटों पर रैलियां कर चुके हैं, 7वीं में 13 मार्च को नवसंकल्प रैली करेंगे।


सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह जरूर बनेगा। टेंडर में तकनीकी कोई खामी थी, जिसे दूर किया गया है। सरकार ने हाइटस एजेंसी को पैसा दिया हुआ है। वहीं सारा काम फाइनल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed