फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother's death felt shock, two days later son also committed suicide

मां की मौत का लगा सदमा, दो दिन बाद बेटे ने भी फंदा लगा की आत्महत्या

Sun, 28 Mar 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mother's death felt shock, two days later son also committed suicide
दीपक के सुसाइड मामले को लेकर जांच करती शहर थाना पुलिस। संवाद - फोटो : Sirsa
नोहरिया बाजार स्थित मस्जिद वाली गली में शनिवार रात को 30 वर्षीय युवक दीपक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले ही युवक की मां नीलम देवी का देहांत हुआ था। मां के देहांत से दीपक मानसिक रूप से परेशान था, इसी के चलते उसने अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली। युवक सीए की पढ़ाई कर रहा था और निजी फोटो लैब में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन

बैंक खाते में हैं 35 लाख रुपये, मां के नाम ट्रस्ट बनाने का लिखा सुसाइड नोट
दीपक कुमार ने अपने मामा भवानी सिंह के नाम सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उसके बैंक खाते में 30 से 35 लाख रुपये हैं। उन रुपयों का मां के नाम से ट्रस्ट बनाकर भलाई के कार्य में लगा देना। उसने बैंक खाते का पासवर्ड और अन्य जानकारी भी साझा की है और खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया है। बता दें कि मृतक दीपक कुमार अविवाहित था। 26 मार्च को दीपक की मां नीलम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रविवार को नीलम देवी के परिजन उसकी अस्थियों को इकट्ठा करने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। दीपक के परिजन उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गए तो वहां दीपक पंखा लगाने वाले हुक से फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

वर्जन
दीपक का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने बैंक खाते में 30-35 लाख रुपये होने की बात लिखी है। उन रुपयों से मां के नाम ट्रस्ट बनाने के लिए लिखा है। दो दिन पहले युवक की मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह तनाव में था। परिवार में युवक व उसकी मां ही थी। इस मामले में मृतक के मामा भवानी शंकर के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक, शहर थाना सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed