{"_id":"62c071285a19725f46663dfd","slug":"mother-did-not-come-to-testify-to-get-the-son-s-killers-punished-sirsa-news-hsr635698419","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए गवाही देने नहीं पहुंची मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए गवाही देने नहीं पहुंची मां
विज्ञापन
सिरसा। रंगड़ी रोड पर स्थित ईंट भट्ठे पर दो साल पहले हुए प्रवीण हत्याकांड मामले में मृतक की मां सहित तीन गवाह कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश नहीं हुए। जिला किशोर न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष ने शनिवार को गवाह मां चमेली देवी, विंदर कुमार व टीटू राम को भगौड़ा घोषित कर दिया है और साथ ही सदर थाना पुलिस को तीनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने का आदेश दिए हैं। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके इनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रंगड़ी रोड स्थित किसान ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की 15 जून 2020 मजदूरों ने ही तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। पंजाब के पटियाला जिला निवासी प्रवीण कुमार अपने भाई बिंद्र के साथ किसान ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। प्रवीण की भांति ही बिहारी संजय, गोबिंद भी भट्ठे पर मजदूरी करते थे। प्रवीण के भाई बिंद्र का संजय की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय को इसका पता चला गया। रात करीब दस बजे शराब के नशे में धुत संजय व गोबिंद बिंद्र से झगड़ा करने लग गए। प्रवीण कुमार बीच बचाव करने आया तो संजय व गोबिंद उससे भी झगड़ने लगे। इसके बाद संजय ने फोन करके नटार व बेगू से अपने साथियों को बुला लिया। इसके पश्चात दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। प्रवीण उक्त लोगों के हत्थे चढ़ गया और सभी ने मिलकर तेजधार हथियार से प्रवीण पर हमला कर दिया। हमले में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक प्रवीण की मां चमेली देवी का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
---------
भट्ठा मालिक ने प्रवीण को पहुंचाया था अस्पताल
मजदूरों के बीच झगड़े की सूचना पाकर भट्ठा मालिक सुखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचा। सुखविंद्र सिंह ने घायल प्रवीण को अपनी कार में डालकर अस्पताल ले जाने लगा तो हमलावरों ने बाइक बीच में अड़ा दी। सुखविंद्र सिंह ने तेज गति से कार को भगाकर हमलावरों को खदेड़ दिया और प्रवीण को अस्पताल पहुंचाया। हमलावर अपनी तीन बाइक मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। इन बाइकों को भट्ठे के मजदूरों ने अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
बार- बार भेजे समन, अब गिरफ्तारी वारंट जारी
मामले में मां चमेली देवी और उसके देवर के पुत्र बिंदर व टीटू मुख्य गवाह हैं। कोर्ट ने इन्हें गवाही के लिए बुलाया, लेकिन तीनों गवाही देने के लिए कोर्ट में नहीं आए। बार-बार समन भेजने के बाद भी ये पेश नहीं हुए तो कोर्ट ने तीनों को उद्घोषित करार देकर इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।