फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 50 danger points on the main road of the city

शहर के मुख्य रोड पर 50 से अधिक डेंजर प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
More than 50 danger points on the main road of the city
रानियां रोड स्थित बांदरा वाली पुल के पास केलनियां की तरफ जाने वाला कट । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाना हादसों का मुख्य कारण माना जाता है, लेकिन मुख्य रोड पर बने अवैध कट, डेंजर प्वाइंट और खस्ताहाल रोड भी हादसों का कारण बन रहे हैं। शहर के एंट्री प्वाइंट बेहतर खतरनाक हैं। यहां पलक झपकते ही बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। शहर के एंट्री करने और लिंक रोड पर ही 50 से अधिक डेंजर प्वाइंट हैं।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसे होने के कारण वाहन चालकों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता है। वर्ष 2022 में अब तक जिले में 274 सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें 123 की मौत हो गई, जबकि 251 वाहन चालक घायल हो चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है और उन पर सख्ती करने के लिए चालान भी काटे जाते हैं, लेकिन प्रशासन रोड की स्थिति को सुधारने की तरफ कोई विशेष ध्यान देते हुए नजर नहीं आता। शहर वासियों व वाहन चालकों की तरफ से प्रशासन को हर रोज शिकायत दी जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अगर चालान के बात करे तो यातायात पुलिस ने इस वर्ष 40343 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद नहीं हो रही रोड की स्थिति में सुधार
शहर के डबवाली रोड, हिसार रोड, रानियां रोड, बेगू रोड के एंट्री प्वाइंट बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। विभागों ने शहर के एक तरफ से दूसरी तरफ के जाने के लिए बाईपास निकाले हैं। बाईपास रोड के मुख्य रोड से मिलान होने के दौरान हादसा होने का डर बना रहता है। कई बार इन प्वाइंटों पर बड़े हादसे भी हो चुके हैं और वाहन चालकों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हैं डेंजर प्वाइंट
- हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल से निकलने वाला बाइपास
- दिल्ली पुल से लेकर ओवरब्रिज तक बना आधा नया व आधार पुराना रोड
- राजेंद्र कॉलेज के पास नेशनल हाईवे पर बने गड्ढ़े
- हिसार रोड के दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास झुके हुए पेड़
- ओवरब्रिज से लेकर मोरीवाला तक बने अवैध कट
- दिल्ली पुल से डबवाली रोड बाईपास पर बने 10 से अधिक अवैध कट
- रानियां रोड स्थित बांदरा वाली पुल
- रानियां रोड स्थित भंभूर गांव का चौराहा
- रानियां रोड की चुंगी
- रानियां चुंगी से लेकर ताराबाबा कुटिया तक मुख्य रोड पर झुके हुए सीवरेज मैनहोल
- डबवाली रोड का रेलवे फाटक के पास रोड
- डबवाली रोड से नागरिक अस्पताल का बाईपास रोड का चौक
- डबवाली रोड से लेकर मीरपुर गांव तक बने 20 से अधिक अवैध कट
- मीरपुर मंदिर के पास डेंजर प्वाइंट
- रोड पर किसी भी स्थान पर ग्रिल नहीं लगी
नाले के टूटे ढक्कन और रोड भी धंसा
शहर के हिसार रोड और डबवाली बाईपास ओवरब्रिज के साथ साथ बरसाती नाला बना हुआ है। बरसाती नाला के ढक्कन टूटे हैं और रोड धंसा हुआ है। ओवरब्रिज के नीचे बने क्रॉसिंग प्वाइंट भी सड़क हादसों का कारण बने हुए हैं। हालांकि यहां पर भी कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं और जान गवा चुके हैं।
शहर के मुख्य रोड पर 30 से अधिक डेंजर प्वाइंटों के संबंधित यातायात थाना प्रभारी को सूचना दी गई है। अभी तक किसी पर काम नहीं हो पाया है। यहां पर हर रोज हादसे होते हैं और लोग जान गंवा रहे हैं। - होशियार चंद शर्मा, राज्य सीनियर उपप्रधान, सड़क सुरक्षा संगठन
डेंजर प्वाइंटों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। कई स्थानों पर रोड की स्थिति खराब है, वहां पर उसे दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को भी जानकारी दी जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती की जा रही है।

- इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।

गोशाला मोहल्ला से रंगड़ी और शिवपुरी की तरफ जाता रास्ता ।  संवाद

गोशाला मोहल्ला से रंगड़ी और शिवपुरी की तरफ जाता रास्ता । संवाद- फोटो : Sirsa

बाइपास रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पास रोड के साथ लगती दीवार ।  संवाद

बाइपास रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पास रोड के साथ लगती दीवार । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed