फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   morchari dispute solved

Sirsa News: डबवाली मोर्चरी विवाद सुलझा, एसडीएम के निर्देश पर व्यवस्थाएं सुधरेंगी

Fri, 23 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
morchari dispute solved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली की मोर्चरी में अव्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया।
एसडीएम योगेश दिलहौर की अध्यक्षता में मोर्चरी के ढांचे को सुधारने और पारदर्शिता लाने के लिए कई ठोस निर्णय हुए। यह विवाद दरिया सिंह नामधारी की शिकायत पर शुरू हुआ था। उन्होंने अपने भाई फतेह सिंह आजाद का शव मोर्चरी में खराब होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन, सिरसा कार्यालय के निर्देश पर यह विशेष बैठक बुलाई गई थी। इसमें अस्पताल प्रशासन और शिकायतकर्ता पक्ष आमने-सामने बैठकर चर्चा करने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप गोयल, डॉ. सौरभ अरोड़ा तथा डॉ. हरसिमरन सिंह मौजूद रहे। शिकायतकर्ता दरिया सिंह ने भी क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को मजबूती से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चरी में सुधार के प्रमुख निर्णय
एसडीएम ने मोर्चरी में 2 चेंबर वाला नया डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके लिए उच्च अधिकारियों को तुरंत मांग पत्र भेजा गया है। पारदर्शिता के लिए शव रखने के निर्धारित शुल्क का बोर्ड लगेगा और अनुचित वसूली की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित होगा। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। शिकायतकर्ता दरिया सिंह ने इन निर्णयों पर संतोष जताते हुए शिकायत बंद करने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed