फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MM College won the overall trophy

Sirsa News: एमएम कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
MM College won the overall trophy
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में पंजाबी गिद्दा में हिस्सा लेते हुए
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 12वां त्रिवेणी युवा महोत्सव शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पूरे सप्ताह चली रंगारंग प्रस्तुतियों, कला-संस्कृति के संगम और युवा प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन ने महोत्सव को यादगार बना दिया। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें एमएम कॉलेज फतेहाबाद ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


एमएम कॉलेज ने इस महोत्सव में हर विधा में अपना दमखम दिखाया। म्यूजिक, थियेटर, लिटरेरी और फाइन आर्ट्स इन सभी चारों रनिंग ट्रॉफियों पर भी कॉलेज ने अपना दबदबा बनाए रखा। महोत्सव में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन एमएम कॉलेज ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता के आधार पर सभी को पीछे छोड़ते हुए बड़ा खिताब जीता।
विज्ञापन


महोत्सव के अंतिम दिन जनरल ग्रुप डांस और हरियाणवी ग्रुप सांग की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रंग-बिरंगे परिधानों, मनमोहक धुनों और ऊर्जावान तालों से वातावरण पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों से भर गया। युवा कलाकारों ने हरियाणवी लोक संस्कृति और आधुनिक कला का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बीए परफाॅर्मिंग आर्ट के विद्यार्थी आदि अग्रवाल ने अपना तैयार किया हुआ ट्रैक व गाना रिलीज किया और दर्शकों को अपनी मधुर वाणी से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस की रनिंग ट्रॉफी पर रहा सीडीएलयू का नाम

डांस की रनिंग ट्रॉफी यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, सीडीएलयू को गई। महोत्सव के अंतिम दिन जनरल ग्रुप डांस और हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग की धूम रही। महोत्सव के समापन तथा पुरस्कार वितरण समारोह में दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व वर्तमान में एडवाइजर हायर एजुकेशन हरियाणा प्रो. राजेंद्र कुमार अनायथ, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली के प्रो. मनीष कुमार, सीडीएलयू के पूर्व कुलसचिव एवं वर्तमान में सीआरएसयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का स्वर्णिम काल होता है। विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर स्वयं का विकास, समाज का विकास एवं राष्ट्र का विकास सुनिश्चित करना चाहिए।

सांस्कृतिक गतिविधियों से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है : प्रो. राजेंद्र

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रो. राजेंद्र कुमार अनायथ ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रतियोगिताओं में हार-जीत मायने नहीं रखती बल्कि भाग लेना ही बड़ी बात होती है। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने प्रतिभागियों को कहा कि इस प्रकार के महोत्सवों के माध्यम से युवाओं की एनर्जी चैनलाइज होती है।


40 से अधिक प्रतियोगिताओं में लिया भाग

युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने कहा कि महोत्सव में कुल चार मंचों पर 40 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें हरियाणवी, भारतीय और पाश्चात्य संगीत, नृत्य, नाटक, फाइन आर्ट्स, साहित्यिक एवं ज्ञान-विज्ञान विषयों पर आधारित प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता और सहयोग के लिए सभी कॉलेजों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों का भी धन्यवाद किया।

इस प्रकार रहे परिणाम

म्यूजिक इवेंट्स, क्लासिकल वोकल सोलो

- प्रथम-एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद

- द्वितीय-यूटीडी, सीडीएलयू







------------

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (परक्युशन)

- प्रथम-सीएमके नेशनल पीजी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा



- द्वितीय-राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा

------------------

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-परक्युशन)

- प्रथम-एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद

- द्वितीय-शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा और राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा

-------------

इंडियन ग्रुप सॉन्ग

- प्रथम- एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद

- द्वितीय- सीएमके नेशनल पीजी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा

-------------

लिटरेरी इवेंट्स के हिंदी व अंग्रेजी एलोक्यूशन में

- एमएम कॉलेज प्रथम

----------------

फाइन आर्ट्स के ऑन द स्पॉट पेंटिंग में

- जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्रथम

----------------

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में

- एमएम कॉलेज प्रथम

----------------

मेंहदी प्रतियोगिता में

- डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed