{"_id":"69adcb37d86134e553035e01","slug":"mla-told-cm-sirsa-news-c-21-1-noi1022-825230-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधायक बोले- सिरसा का सबसे बुरा हाल, भ्रष्टाचार चरम पर, उम्मीद है आप राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधायक बोले- सिरसा का सबसे बुरा हाल, भ्रष्टाचार चरम पर, उम्मीद है आप राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेंगे
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चेक वितरित करते मुख्यमंत्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंच से उठाई आवाज, सीएम ने कांग्रेस को भी नशे के विरुद्ध अभियान में जुड़ने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष मूलभूत सुविधाओं की कमी और जिले के हालात पर चिंता जताई। सेतिया ने कहा कि प्रदेश में सिरसा की सबसे बुरी हालत है। मुख्यमंत्री जी से उम्मीद है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेंगे। सीएम ने भी मंच से ही इन सवालों को जवाब दिया।
सेतिया ने कहा कि शहर की सीवरेज व पेयजल व्यवस्था की बुरी हालत है। पुरुष तो काम पर या खेत में चले जाते हैं। घर पर रहने वाली माताओं का फोन आता है कि वोट डाला था सीवरेज तो ठीक करवा दे। पानी नहीं आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शहर में कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। पहले तहसीलदार भी पकड़े गए थे। मैंने आपको वीडियो भेजी थी और आपने तहसीलदार को सस्पेंड करने का काम किया था। आज राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के भविष्य के लिए हम सबको को एक साथ चलना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा- सीवरेज लाइन डलेगी तो दिक्कत आती है
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सिरसा में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। काम जब तक पूरा नहीं होगा तो उसमें दिक्कतें आती हैं। यह सरसाई नाथ की भूमि है। यहां मेडिकल कॉलेज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने सेतिया से कहा कि आपसे उम्मीद है कि युवाओं को जागरूक करें। सरकार भी काम कर रही है। सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें आपका सहयोग चाहिए।
विज्ञापन
महिलाएं-युवा सब सहयोग करें
सीएम ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए युवाओं, महिलाओं व पुरुषों का सहयोग चाहिए। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। हमने एक पोर्टल बनाया है, उस पर आप जानकारी दे सकते हैं। नशा बेचने वाले की शिकायत दे सकते हैं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। मैं विधायक से भी कहना चाहूंगा कि आप हमारा सहयोग करें। आपकी पार्टी के नेताओं से कहिये कि नशे का कारोबार फैलाने वालों के खिलाफ सहयोग दीजिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सराहा
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। वहीं हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत से शुरू हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 गौरवपूर्ण वर्ष भी पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 में लिंगानुपात 871 था, जो अब बढ़कर 923 हो गया है।
देश-प्रदेश में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को नहीं किया सम्मानित
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले 82 महिलाओं को सम्मानित करने की योजना बनाई गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया गया और स्टार्टअप करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। पहली बार ऐसा हुआ जब प्रदेश स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं और बेटियों को सम्मानित नहीं किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान यह बात लोगों को खटकती रही।
महिला सशक्त नहीं होगी तो समाज सशक्त नहीं होगा : श्रुति
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि जब तक महिला सशक्त नहीं होगी, तब तक समाज सशक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर और एनीमिया-मुक्त अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कमिश्नर एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, निदेशक प्रियंका सोनी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एडीसी वीरेंद्र सहरावत,ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा आदि मौजूद रहे।