फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mission Admission: Admission process started in college, applications will be made for 520 seats

मिशन एडमिशन : कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 520 सीटों के लिए होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Admission process started in college, applications will be made for 520 seats
दाखिलों की जानकारी देते प्राचार्य। - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव मिठी सुरेरां स्थित राजकीय कॉलेज में दाखिलों को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमआरजे सरकारी कालेज मीठी सुरेरा में नए सत्र 2022-23 के लिए दाखिला प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश कॉलेज प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने जारी किए हैं। सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने बताया कि महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी के पास 15 तरह के डाक्यूमेंट्स दस्तावेज होने जरूरी है। इनमें फैमिली आईडी, आधार कार्ड, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) जाति प्रमाण पत्र एससी और बीसी विद्यार्थियों के लिए जरूरी, गैप ईयर सर्टिफिकेट (जिन्होंने पिछली बार 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो या जिनका किसी कारण गैप रहा हो, हस्ताक्षर व पासपोर्ट साइज फोटो, इनकम सर्टिफिकेट जो 6 महीने से ज्यादा पुराना ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ( बीसी के लिए ढाई लाख तक) चरित्र प्रमाण पत्र जो स्कूल से मिलेगा (लेकिन जिस विद्यार्थी ने 10+2 ओपन स्कूल से की है और जिसका गैप ईयर है वह अपने गांव के सरपंच से या वार्ड के एमसी से चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकता है, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर (मोबाइल नंबर वही भरे जो स्थायी हो क्योंकि आपके तीनों सालों के लिए कॉलेज में जो भी कार्य मोबाइल से संबंधित मैसेज भेजने के लिए होंगे वह इसी नंबर पर आएंगे इसको बदला नहीं जा सकता) माइग्रेशन सर्टिफिकेट (भिवानी बोर्ड को छोड़कर किसी भी बोर्ड जैसे सीबीएसई व अन्य बोर्ड जो किसी भी राज्य का हो सकता है) बैंक खाते की फोटो को उस बैंक का आईएफएससी कोड जिसमें आपका खाता है (बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए) यदि कोई विद्यार्थी ई डबल्यूएस कैटेगिरी में फार्म भरता है तो उसका सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। एनएसएस, एनसीसी स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट यदि हो तो विद्यार्थी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सीटें
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जोगिंदर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में नए सत्र में एडमिशन के लिए आर्ट्स में 320 सीटें, कॉमर्स में 120 सीटें तथा बीएससी (नॉन मेडिकल) में 80 सीटें हैं। महाविद्यालय में हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, पर्यावरण शिक्षा तथा मनोविज्ञान के अलावा कॉमर्स विभाग तथा साइंस के सभी विषयों का अध्ययन करवाया जाता है।
कॉलेज में ये हैं सुविधाएं
हर प्रकार की सुविधा युक्त नई इमारत, स्मार्ट क्लास की सुविधाएं, बहुत ही अनुभवी स्टाफ, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, ठंडे और स्वच्छ पानी की सुविधा, कैंटीन की सुविधा, पिंक बस सेवा की फ्री सुविधा, पासपोर्ट की सुविधा, लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एससीबीसी स्कॉलरशिप की सुविधा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की सुविधा, पोज स्कॉलरशिप (केवल साइंस के विद्यार्थियों के लिए) की सुविधा, हरियाणा मेरिट स्कॉलरशिप की सुविधा, टॉप टेन स्कॉलरशिप की सुविधा, तथा अति आधुनिक सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, सड़क सुरक्षा क्लब, इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, एन एस एस, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी, तथा लीगल लिटरेसी सेल आदि स्थापित किए गए हैं। जिनके द्वारा विद्यार्थी देश व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं।
हेल्प डेस्क भी स्थापित किए
बताया जा रहा है कि दाखिला को लेकर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। विद्यार्थियों की दाखिला के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9466731248, 7015139720, 9467730383, 9466615917, 9971164381 पर कॉल कर सकते हैं।

यह है कॉलेज का अनुभवी स्टाफ
कला संकाय: मदन गोपाल भाकर भूगोल, डॉ. अमरजीत सिंह अंग्रेजी, दलीप सिंह गणित, कुलजीत कौर अर्थशास्त्र, सुरेश कुमारी अंग्रेजी, डॉ. शुगन सिंह राजनैतिक विज्ञान, डॉ. जोगिंद्र सिंह पंजाबी, डॉ. साधा सिंह स्पोर्ट्स, शारीरिक शिक्षा व पर्यावरण शिक्षा, सावन कुमार इतिहास, राजेश कुमार हिंदी, डॉ कविता चौधरी हिंदी, वाणिज्य संकाय डॉ. अमनप्रीत कौर, परवीन कुमार, विज्ञान संकाय, डॉ. भूषण मोंगा (प्राचार्य) फिजिक्स अशोक कुमार गणित, राजवीर सिंह केमिस्ट्री वाक्स महाविद्यालय में सत्र 2022-23 के एडमिशन के लिए तैयारी कर ली गई है। कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। महाविद्यालय में तीनों संकाय (कला, वाणिज्य तथा विज्ञान) की 520 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed