{"_id":"6a4bf41d5c70153afa0bb8df","slug":"minor-body-found-from-canal-sirsa-news-c-128-1-sir1011-161085-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिंग माइनर से किशोर का शव मिला, पिता के साथ नहर में डूबा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिंग माइनर से किशोर का शव मिला, पिता के साथ नहर में डूबा था
Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
डिंग मंडी। शव के बारे में परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस
फतेहाबाद में नहाते समय डूबे 17 वर्षीय सुवास का शव बरामद, पिता का शव पहले मिल चुका था
फोटो - 9
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग माइनर से 17 वर्षीय किशोर का शव सोमवार दोपहर को बरामद हुआ। किशोर शनिवार को फतेहाबाद जिले के गांव बिघड़ में अपने पिता के साथ नहर में नहाते समय डूब गया था। पिता का शव पहले ही भट्टूकलां क्षेत्र से मिल चुका था।
डिंग थाना के उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुवास के रूप में हुई है। वह अपने पिता विष्णु के साथ फतेहाबाद के गांव बिघड़ स्थित मुर्गा फार्म पर रहता था। दोनों मूल रूप से नेपाल के निवासी थे।
शनिवार को पिता और पुत्र नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान सुवास गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में पिता विष्णु भी पानी में कूद गए लेकिन दोनों तेज बहाव में बह गए। तलाश के दौरान विष्णु का शव पहले भट्टूकलां क्षेत्र से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को डिंग माइनर में शव दिखाई देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पहचान सुवास के रूप में की। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भिजवा दिया। आगे की कार्रवाई फतेहाबाद पुलिस करेगी।