फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Message of quitting addiction given through sports competitions

Sirsa News: खेल प्रतियोगिताओं से दिया नशा छोड़ने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Message of quitting addiction given through sports competitions
डबवाली। पुलिस की ओर से करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी। पुलिस
डबवाली। डबवाली क्षेत्र के युवा पुलिस टीमों की ओ से किए जा रहे नशा मुक्ति प्रोग्रामों व खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।एसपीओ संजय ने गांव गोरीवाला, एसपीओ राजेंद्र ने गांव केवल, एसपीओ हरगोबिंद ने गांव नुहियांवाली व एसपीओ राजेश ने गांव देसूजोधा में युवाओं की क्रिकेट, कबड्डी व वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं करवाईं।
विज्ञापन


इस उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया व नशे जैसी बीमारी से दूर रहकर पढ़ाई व अपने भविष्य को सुधारने वाले कार्यों में अपना समय व्यतीत करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है।
विज्ञापन


नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा एक समस्या है जिसका समाधान के लिए शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है। नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए।


नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए। जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर काॅल करें और अपने नजदीकी थाना चौकी में भी इसकी शिकायत दे सकते हैं। साथ ही डबवाली पुलिस के न. 9138999745 पर भी काल कर अपनी शिकायत दें सकते हैं।

डबवाली। पुलिस की ओर से करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। पुलिस

डबवाली। पुलिस की ओर से करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed