{"_id":"68d2de81fd9891a42405756c","slug":"message-given-about-yoga-health-and-environmental-protection-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144807-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: योग, स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: योग, स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
सिरसा। शिविर में पहुंची महिलाएं जांच करवाने के लिए। संस्था।
सिरसा। आयुष विभाग ने दसवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम, ब्लॉक सी में मंगलवार को निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के निर्देशन में लगे शिविर का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा और प्राकृतिक उपचारों को आम जनता तक पहुंचाना था, ताकि आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न रोगों से बचाव किया जा सके।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ-साथ शहर व आसपास के इलाकों के आमजन ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित कीं और स्वस्थ जीवनशैली, आयुर्वेदिक आहार-विहार, ऋतुचर्या एवं दिनचर्या के सिद्धांतों के बारे में जागरूक किया। साथ ही गर्भवती, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों व बच्चों को कुपोषण से बचाव और संतुलित आहार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दाैरान योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय बताए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और मातृ-समर्पण का प्रतीक है। शिविर को सफल बनाने में डॉ. आशु शर्मा के साथ-साथ डॉ. हेमाराम, डॉ सुरेंदर पाल नागर, डॉ. सुचेता तोमर, डॉ. सीमा बंसल, डॉ. सुमति मदान, डॉ. उमेश सहगल, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. सुरभि पारिक, डॉ. शिफाली, डॉ. मीणा, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. हिमांशी, सुरेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। योग सत्र के संचालन में निशा, आईना आदि मौजूद रहे।