Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting of lakshman kala kendra

Sirsa News: श्रीराम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
meeting of lakshman kala kendra
सिरसा। संस्था के कार्यों में योगदान देने वाले सदस्य को सम्मानित करते हुए अश्वनी सैनी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मोहल्ला गोशाला स्थित श्री लक्ष्मण कला केंद्र पिछले 54 वर्षों से भगवान श्रीराम के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों का प्रचार कर रहा है। यह केंद्र चंचाणों वाली धर्मशाला के पीछे संचालित है। संस्था आगामी वर्ष भी रामलीलाओं का मंचन करेगी।
यह जानकारी केंद्र के उपप्रधान अश्वनी सैनी ने संस्था की बैठक में दी। बैठक निर्देशक शंकर कटारिया और रोहतास योगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अशोक पटेल ने संस्था के आय-व्यय का ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

अश्वनी सैनी ने बताया कि केंद्र वर्ष 1972 से श्रीराम की लीलाओं के मंचन में जुटा है। सदस्यों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। आगामी वर्ष भी श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया जाएगा। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में संस्था की गतिविधियों में बेहतर भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील चौधरी, वेद प्रकाश सैनी, टोनी सैनी, उपप्रधान धीरू रोहिल्ला और उपप्रधान डिप्टी सैनी मौजूद रहे।
सोनलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, राजू शर्मा और पूर्व नगर पार्षद रोहताश वर्मा भी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed