फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting of DC

डीसी के समक्ष पार्षदों ने रखी सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट्स व कच्ची गलियों की समस्याएं, डीसी ने खुद की नोट

Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
meeting of DC
डीसी पार्षदों की बैठक लेते हुए। - फोटो : Sirsa
शहर की समस्याओं के समाधान के लिए डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सोमवार को शहर के सभी 31 पार्षदों की बैठक बुलाई। लेकिन इस बैठक में केवल 18 ही पार्षद पहुंचे। लेकिन जितने भी पार्षद पहुंचे थे, उन्होंने शहर की कच्ची गलियों, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट्स, सफाई व डंपिंग प्वाइंट की समस्याएं डीसी के समक्ष रखी। पार्षदों ने कहा कि जो भी गलियां बनती है, उसमें जनस्वास्थ्य विभाग पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ देता है, कई कई महीने बाद गलियां टूटी रहती है। जनता को जवाब हमें देना पड़ता है। इस पर डीसी ने नाराजगी जताई। डीसी ने पार्षदों व सभी अधिकारियों का एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके। मीटिंग में एसडीएम जयबीर यादव, ईओ अमन ढांडा, कार्यकारी अभियंता, सुमित सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

मीटिंग शुरू होते ही डीसी ने पार्षदों से उनकी समस्याएं पूछी। वार्ड नंबर पांच की पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि उसके वार्ड में सीवरेज समस्या है। जेई को कई बार कॉल की तो उसने कहा कि लेबर नहीं है। काम बीच में अटका पड़ा है। जनता हमसे जवाब मांगती है कि काम क्यों नहीं शुरू हो रहा। वार्ड नंबर 19 की पार्षद नीतू सोनी ने कहा कि रेडक्रॉस भवन में आधार कार्ड बनाने का काम है। लेकिन कर्मचारी छुट्टी कर जाते हैं। यह काम स्थायी तौर पर चलना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। भवन में जगह भी है। इतना ही नहीं बुजुर्गों से घरों में पेंशन पहुंचाने के लिए 118 रुपये लिए जाते हैं। यह बंद होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की कमी है। पूरे वार्ड की सफाई नहीं हो पाती। वार्ड 13 की पार्षद कौशल्या देवी ने कहा कि भादरा पार्क में शौचालय नहीं है। लाइट भी नहीं है, नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कॉलोनी में बिजली के तार भी ढीले हैं। ढाई साल से बिजली घर के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

वार्ड 17 की पार्षद रीना सेठी ने कहा कि मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई 31 जनवरी को रिटायर हो रही हैं। नप में अब कोई भी सफाई निरीक्षक नहीं है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद कोई भी सफाई निरीक्षक नहीं होगा। तब डीसी ने कहा कि आप में से कितने सीएसआई के काम से संतुष्ट हैं तो सभी 18 पार्षदों ने उनके कार्य पर संतोष जताया। वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह ने हाथ उठाकर कहा कि उनके वार्ड में एक महीने से झाडू़ नहीं लगा। ईओ की कोठी भी उसी वार्ड में है। तभी वार्ड तीन के पार्षद सुनील बहल भी बोल पड़े कि एक महीने से हुडा सेक्टर में भी सफाई नहीं हुई। पार्षद रीना सेठी ने कहा कि शहर के मुख्य जगहों पर डपिंग प्वाइंट बनाए हुए है। जो कि शहर की सुंदरता पर दाग है। डीसी ने कहा कि डंपिंग प्वाइंट खत्म किए जाने है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। ईओ अमन ढांडा ने कहा कि स्वीपिंग से जो कूड़ा इकट्ठा होता है वहीं डंपिंग प्वाइंट में जाता है। वार्ड 15 के पार्षद विकास जैन ने कहा कि डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा खाने के लिए गाय इकट्ठी हो जाती हैं। कुछ लोग अपनी दुधारू गाय को छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी बोले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है शिकायतकर्ता को नहीं
पार्षद रीना सेठी ने कहा कि एक पति पत्नी शिकायतकर्ता हैं। गलियां शुरू होते ही वे शिकायत कर दते हैं। उनकी वजह से काम रुक रहे हैं। डीसी बोले कि यदि कोई ठेकेदार काम गलत करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। लेकिन यदि कोई काम की शिकायत करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट करने का कोई नियम नहीं है। वार्ड 23 के पार्षद राजेश गुज्जर ने कहा कि वह व्यक्ति पहले ठेकेदार के काम की शिकायत करता हैं और फिर पैसे लेकर चला जाता है। पार्षदों की छवि खराब कर रहा है। डीसी ने कहा कि यदि कोई किसी की छवि खराब करता है तो उस पर मानहानि का केस दायर करें।
वन विभाग की दखलंदाजी बढ़ गई
वार्ड सात के पार्षद मनोज मकानी ने कहा कि शहर के हिसार रोड पर सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। लेकिन वन विभाग ने एनओसी के चलते काम बंद करवा दिया। इससे तीन वार्डों के लोग परेशान हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा भी बोले कि वन विभाग की बहुत ज्यादा दखलंदाजी हो गई है। जिस जगह पर पेड़ नहीं तो भी खोदने के पैसे मांगते हैं। विकास कार्य सरकार के हैं। किसी के निजी तो नहीं। पार्षद ने कहा कि उसके वार्ड में सीवरेज की सफाई होने वाली है। वार्ड नंबर एक के पार्षद राजेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स डायरेक्ट चल रही हैं। बिजली वाले आते हैं और काट जाते हैं। गलियां भी कच्ची हैं। डीसी ने ईओ को कहा कि गलियां पक्की करवाओ। इंसान को पीने का पानी, सीवरेज और रास्ते पक्के जैसी बुनियादी सुविधाएं जरूर मिलनी चाहिए। वार्ड 21 के पार्षद रोहताश ने कहा कि ट्यूबवेल फेल हो गया है। नहरी पानी नहीं है। कई गलियों में पानी के कनेक्शन नहीं है। वार्ड 27 के पार्षद महावीर सिंह ने कहा कि सीवरेज व सफाई व्यवस्था मुख्य समस्या है।
कच्ची गली को कागजों में पक्का दिखाकर ले गया बिल
वार्ड नौ के पार्षद सुनील सहारण ने कहा कि उसके वार्ड में 2017 में एक गली पास हुई थी। लेकिन वह आज भी कच्ची है। ठेकेदार उस गली की पेमेंट भी नप से ले गया। डीसी ने कहा कि विजिलेंस इंक्वायरी करवानी है। तब पार्षद ने कहा कि आप मेरे से ज्यादा समझदार हो सर, जैसे ठीक लगे करवा दें। पार्षद ने कहा कि आटो मार्केट में एक प्राइमरी स्कूल है, उसका फर्श कच्चा है। उसका फर्श पक्का करवा दें, बच्चे ठंड में नीचे बैठते हैं। तब डीसी ने कहा कि सारे शहर के प्राइमरी स्कूल के शौचालय साफ सुथरे होने चाहिए। यह नगर परिषद का दायित्व है, वे सभी स्कूलों के शौचालयों की सफाई करवाएगी। स्कूलों में पीने का पानी, साफ सुथरे शौचालय व वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। ये काम नगर परिषद सिरसा करेगी।

एमसी बोले, पार्षद होते हुए भी देनी पड़ रही सीएम विंडो में शिकायत
एमसी विकास जैन ने कहा कि पार्षद होते हुए उन्हें खुद ही एक झरना और हाई मस्ट लाइट्स लगवाने के लिए सीएम विंडो में शिकायत देनी पड़ रही है। डीसी ने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है कि एमसी को शिकायत देनी पड़ रही है। पार्षद जश्न इंसा ने कहा कि उसके वार्ड में सफाई नहीं होती। सोसाइटियां बनी हुई है खुद ही सफाई करवाती है। कॉलोनी में ट्यूबवेल खराब हो गया है। बूस्टिंग स्टेशन नहीं है। बेगू पंचायत जमीन देने के लिए तैयार हैं। डीसी ने कहा कि आप पंचायत से एक किला जमीन देने का प्रस्ताव भिजवाए, वे बूस्टिंग स्टेशन लगवाएंगे। इसके बाद पार्षद सुनील बहल, पार्षद प्रतिनिधि लक्की डावर, पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह ने सफाई, सीवरेज व गलियों को लेकर समस्याएं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed