{"_id":"6984de26af7acd228702f36a","slug":"meeting-for-strike-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152566-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रानियां नगर पालिका में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रानियां नगर पालिका में हुई बैठक
Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 33
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 12 तारीख को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए नगर पालिका रानियां में कर्मचारियों की बैठक वीरवार को हुई। बैठक में संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोसामढ़, राज्य सहसचिव मनोज अटवाल एवं राज्य ऑडिटर सुखदेव सिंह उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना तथा ठेका प्रथा समाप्त करना कर्मचारियों की जायज़ और कानूनी मांगें हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस अवसर पर इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल के नेतृत्व में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उपप्रधान मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष सुखविंदर पाल, सचिव रमेश पाल, सज्जन कुमार, अनूप कुमार, ममता रानी, कृष्णा रानी, सुखवंत कौर, रेशमा एवं सुमित्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों की ये हैं मांगें
कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए।
पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
वर्षों से स्थायी कार्यों पर कार्यरत अस्थायी/ठेका कर्मचारियों को बिना देरी पक्का किया जाए।