{"_id":"6217d2aca0d3201bfa37668c","slug":"medicines-will-be-given-to-1-5-lakh-children-under-the-pulse-polio-campaign-which-will-run-from-february-27-to-march-1-sirsa-news-hsr62516509","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 फरवरी से एक मार्च तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 फरवरी से एक मार्च तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान की वीसी में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में 27 फरवरी से एक मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु के एक लाख 49 हजार 356 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों से कहा कि वे जिम्मेवारी व मेहनत के साथ पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में कार्य कर इसे सफल बनाए और प्रयास करें कि विभाग द्वारा रखे गए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूरा हो।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में पल्स पोलियो अभियान को लेकर अधिकारियों से वर्चुअल बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल, डॉ. बुधराम, डॉ. योगेश मौजूद थे। बैठक में संबंधित एसडीएम, एसएमओ, पीएमओ, डीपीओ, एसएमओ व अन्य विभाग के अधिकारी वर्चुअल मोड से जुड़े। उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे इस अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि विभागीय टीम प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो तक पहुंच पाए और उन्हें पोलियो प्रतिरक्षण की ड्रॉप्स पिलाएं।
पोलियो प्रतिरक्षक खुराक पिलाने के लिए बनाए 742 बूथ
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि जिले में पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाने के लिए कुल 742 बूथ बनाए गए हैं। पूरे अभियान के दौरान पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाने व अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2834 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 0 से पांच वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को कवर करने के लिए विभिन्न स्थानों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बूथ बनाए गए हैं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे केंद्रों में आने वाले सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की दवा जरूर पिलवाएं।
विज्ञापन
करीब 50 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य
सिरसा शहर में 0 से पांच वर्ष आयु के एक लाख 49 हजार 356 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाने के लिए 55 स्कूलों में बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 156 सुपरवाइजर, 158 मोबाइल टीमें, 65 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 0 से पांच वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को कवर करने के लिए विभिन्न स्थानों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बूथ बनाए गए हैं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे केंद्रों में आने वाले सभी 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की दवा जरूर पिलवाएं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करे जिससे विभागीय टीमें पोलियो की ड्रॉप्स पांच साल तक के सभी बच्चों को पिलाई जा सके।
खंड स्तर पर सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पोलियो प्रतिरक्षण की दवाई पहुंचा दी गई है। इसके अलावा बसों, रेलवे व अन्य साधनों के माध्यम से बाहर से आने वाले बच्चों को भी पोलियो प्रतिरक्षण ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठों पर रह रहे मजदूरों के पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से सभी बस चालकों व परिचालकों से आह्वान किया कि वे बूथों पर बस अवश्य रोके ताकि बस में बैठे पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा सके।