फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical stores raided in Odhan, Tappi and Badagudha

Sirsa News: ओढां, टप्पी व बडागुढ़ा में मेडिकल स्टोर पर छापा

Fri, 24 Feb 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical stores raided in Odhan, Tappi and Badagudha
मेडिकल में नशीली गोलियां मिलने के बाद उसे सील करते अधिकारी ।
ओढां/बडागुढ़ा। जीवनरक्षक दवाइयों की आड़ में नशे एवं प्रतिबंधित गोलियों की बिक्री होने की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने ओढां व बडागुढ़ा में कई मेडिकलों पर छापा मारा। इस दौरान 2 मेडिकल सील किए गए जबकि कुछ अन्य में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें नोटिस थमाए गए हैं। बता दें कि जिला उपायुक्त ने बीते 2 दिन पूर्व ही इस विषय में अधिकारियों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए थे। वहीं बीरूवालागुढ़ा में गुरुनानक मेडिकल का लाइसेंस रद्द किया गया है।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धानीवाल की टीम ने ओढां में एक मेडिकल पर कार्रवाई की। जिसमें 7 प्रकार की करीब 330 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां मिलीं। अधिकारी के मुताबिक संचालक के पास उक्त गोलियों की खरीद-बेच का कोई बिल नहीं था। जिसके बाद उक्त मेडिकल को सील कर दिया गया है। संचालक को नोटिस दिया जाएगा। वहीं गांव टप्पी में लाइफ लाइन मेडिकल पर 2 प्रकार की करीब 188 नशे की गोलियां बरामद हुई। जिसके बाद उक्त मेडिकल को भी सील कर दिया गया। वहीं अधिकारी की अगली कार्रवाई गांव बडागुढ़ा में अरोड़ा मेडिकल व राहुल मेडिकल पर हुई। उक्त मेडिकलों पर कोई नशे की दवाइयां तो नहीं मिलीं, लेकिन कुछ अनियमितताएं पाई गई जिसके लिए उन्हें नोटिस दिए गए हैं। वहीं बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बीरूवालागुढ़ा में स्थित गुरुनानक मेडिकल पर बीती 16 जनवरी को कार्रवाई की गई थी। जिसमें नशे की दवाइयां मिलने के चलते मेडिकल को सील करते हुए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कोई संतुष्टिजनक जवाब न दिए जाने के चलते उक्त मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
मेडिकलों स्टोरों पर नशे एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई। ओढां क्षेत्र में 2 मेडिकल स्टोरों को सील किया गया है। कुछ मेडिकलों पर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें नोटिस दिए गए हैं। गांव बीरूवालागुढ़ा में गुरुनानक मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। जीवनरक्षक दवाओं की आड़ में नशे की दवाइयां बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की ये कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश धालीवाल, औषधि नियंत्रण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed