फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical store of head of Dabwali Chemist Association sealed after drug was found

Sirsa News: नशे की दवा मिलने पर डबवाली केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान का मेडिकल स्टोर किया सील

Wed, 11 Oct 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Medical store of head of Dabwali Chemist Association sealed after drug was found
 मेडिकल शॉप पर जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धानीवाल। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। औषधि नियंत्रण विभाग ने बुधवार को डबवाली में छापा कार्रवाई की। विभाग के इंस्पेक्टर रजनीश धानीवाल गुप्त सूचना के आधार पर डबवाली केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान के दर्शन मेडिकल सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान नशे में प्रयुक्त होने वालीं दवाइयां तथा रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिली। इसके चलते मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

इंस्पेक्टर रजनीश धानीवाल ने बताया कि उनको पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दर्शन मेडिकल सेंटर नी नशीली गोलियां बेची जा रही हैं। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर मेडिकल सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान नशे में प्रयुक्त होने वालीं नौ प्रकार की 1976 गोलियां बरामद हुईं। स्टोर के संचालक के दर्शन सिंह के पास खरीद-बेच का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले। मेडिकल स्टोर सील कर नोटिस देकर रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed