फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married woman commits suicide by hanging, family members raised demand to arrest the accused

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging, family members raised demand to arrest the accused
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी से बातचीत करते मृतक महिला के परिजन - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की डीसी कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और खूब हंगामा किया। डीएसपी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर मृतका के पति कपिल चोपड़ा, उसके जेठ, जेठानी सहित 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश कुमार निवासी डीसी कॉलोनी ने बताया कि उसकी बहन नीलम की करीब एक वर्ष पहले दिल्ली निवासी कपिल चोपड़ा के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही वह उसकी बहन को परेशान करने लग गए। उसके पति में अंदरूनी दिक्कत होने व ससुराल पक्ष की तरफ से परेशान करने के कारण वह दो माह बाद ही मायके लौट आई। ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वह पुलिस में करीब तीन माह पहले भी शिकायत दे चुके हैं। महिला ने पहले जेठ द्वारा दुष्कर्म करने व दहेज की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसके उनके रिश्तेदार उस पर सहमति बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने घर में शाम को फंदा लगा लिया। वहीं महिला ने सुसाइड नोट लिखकर उसमें पति, जेठ, जेठानी, मामा मामी, ननद सहित 14 लोगों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने उठाई आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने शव को लेने से इनकार कर दिया। वहीं उसके भाई राजेश ने बताया कि दिसंबर माह मेें उसकी बहन ने पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि आरोपी थाने में भी कई बार पहुंच चुके हैं। जबकि आईजी तक भी वह शिकायत दे चुके हैं। इन्हीं बस बातों से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नीलम द्वारा आत्महत्या किए जाने की शिकायत आई है। मृतका से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-आर्यन चौधरी, डीएसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed