{"_id":"6b0479c68bb5a756fa063943","slug":"marksheet-not-given-by-school-sirsa-news-c-128-1-sir1013-169007-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 12वीं छात्रा की मार्कशीट रोकी, ट्रस्ट ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 12वीं छात्रा की मार्कशीट रोकी, ट्रस्ट ने की शिकायत
Mon, 23 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। छात्रा की ओर से शिकायत के समय दिए गए अपने दस्तावेजों की कॉपी। स्वयं
फोटो : 29, 30
- स्कूल प्रबंधन पर ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना के आरोप, डीसी, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव जमाल के एक निजी स्कूल पर 12वीं पास छात्रा की मूल मार्कशीट रोकने का आरोप लगा है। परिवार मंच वेलफेयर ट्रस्ट ने स्कूल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
ट्रस्ट ने इस मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ट्रस्ट के सचिव बंसी लाल गोदारा के अनुसार, छात्रा दिलजीत कौर ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च 2026 की 12वीं परीक्षा में 480 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन उसे मूल मार्कशीट नहीं दे रहा है।
गोदारा ने आरोप लगाया कि छात्रा और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। मार्कशीट के मामले में उन पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। मूल अंकतालिका न मिलने से छात्रा की आगे की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज न होने से उसे मानसिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने की मांग
ट्रस्ट ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने छात्रा को उसकी मूल डीएमसी दिलवाने का आग्रह किया है। आरोप सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, शिक्षा विभाग से नियमों के उल्लंघन की जांच कर स्कूल की मान्यता पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।