फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mandi overcrowded due to excessive arrival of paddy, lifting work is being affected

धान की अधिक आवक से अटी मंडी, उठान कार्य हो रहा है प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mandi overcrowded due to excessive arrival of paddy, lifting work is being affected
सिरसा अनाज मंडी रोड पर धान की ढेरी के उपर से निकलती ट्राली। - फोटो : Sirsa
सिरसा। अनाज मंडी धान की अधिक आवक से अटी पड़ी है। स्थिती अब यह है कि किसान सड़क पर ही धान की ढेरियां लगा रहे हैं। जिससे मंडी में आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंडी में सड़कों पर धान की ढेरियां लगे होने से उठान कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मंडी को खाली करवाने के लिए दी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से वीरवार को धान की खरीद नहीं की गई। धान न खरीदने के बावजूद भी मंडी में जगह खाली नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिले में बासमती व डीपी बासमती की कटाई जोरों पर है। किसान खेतों से धान की कटाई करवाकर सीधे मंडी में ला रहे है। जिले की मंडियों में अब तक पीआर धान के इलावा 10 लाख 66 हजार 695 क्विंटल धान की आवक को दर्ज किया गया है। धान की अन्य किस्मों की आवक मंडियों में जारी है। लेकिन सिरसा अनाज मंडी धान की अधिक आवक से अटी पड़ी है। आढ़तियों द्वारा सड़क पर ही धान की बोरियों के ढेर लगा दिए है। किसानों को मंडी में जगह नहीं मिल रही। जिसके चलते किसान सड़कों पर धान की ढेरी लगाकर सफाई करवा रहे हैं। मंडी में अधिक भीड़ होने के चलते उठान कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि पीआर धान के लिए जिले के 22 खरीद केंद्रों पर अब तक पीआर की 14 लाख 66 हजार 144 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। जिसमें से 14 लाख 23 हजार 450 क्विंटल खरीद हुई है और 11 लाख 83 हजार 641 क्विंटल धान का उठान हुआ है।
विज्ञापन

डीएफसएसई एजेंसी की तरफ से खरीदे गए धान का उठान 90 फीसदी हो चुका। तेजी से धान का उठान करवाया जा रहा है, ताकि मंडी खाली हो और किसानों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सैनी, डीएफएसई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed