फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   man from Chakraiyan village in Rania died during treatment due to dengue

Sirsa: डेंगू से रानियां के गांव चकराइयां के व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, प्रशासन के दावों पर उठ रहे सवाल

Fri, 14 Nov 2025 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:03 PM IST
सार

सिरसा में में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें जागरूकता अभियान में लगी हुई हैं। फोगिंग करवाने के साथ सैंपल लेने का काम जिले भर में जारी है। इसके बाद भी डेंगू के मामलों में गिरावट नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन
man from Chakraiyan village in Rania died during treatment due to dengue
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

जिले के अंदर डेंगू का प्रकोप बढ़ा जा रहा हैं। जिले में जहां 600 के आसपास आंकड़ा पहुंच चुका है। वहीं, वीरवार देर रात को रानियां के गांव चकराइयां के 43 वर्षीय गुरमेल सिंह की निजी अस्पताल में डेंगू के उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरमेल सिंह की मौत के बाद मामले की जांच करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई हैं। जिले में यह डेंगू से पहली मौत है। हालांकि इससे पहले भी वायरल बुखार से औटू में बहन भाई, ओढ़ां में बच्ची ओर अहमदपुर में 13 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार वायरल फीवर व डेंगू के कारण तेजी से प्लेटलेस में तेजी से गिरावट आ रही है। यही कारण है कि मरीज की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन


गांव चकराइयां में गुरमेल की मौत के बाद मातम छाया हुआ है। गुरमेल सिंह खेतीबाड़ी करता था और तीन बच्चों का पिता था। वह एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती था। जहां पर उसका डेंगू का इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


प्रशासन के दावों पर उठ रहे सवाल
जिले में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें जागरूकता अभियान में लगी हुई हैं। फोगिंग करवाने के साथ सैंपल लेने का काम जिले भर में जारी है। इसके बाद भी डेंगू के मामलों में गिरावट नहीं आ रही हैं। जिला प्रशासन ने भी पंचायतों को फोगिंग करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed