फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Looting of 1.59 lakhs from the imploy of finance company

फाइनेंस कंपनी के कारिंदों से 1.59 लाख की लूट

Fri, 25 Dec 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Looting of 1.59 lakhs from the imploy of finance company
उपतहसील के गांव अहमदपुर दारेवाला के पास वीरवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के तीन कारिंदों से करीब एक लाख 59 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कारिंदों के अनुसार लुटेरों के बाइक के पीछे बब्बू मान लिखा हुआ था और वे नकाब पहने हुए थे।
विज्ञापन

गोरीवाला चौकी प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि ऐलनाबाद की फाइनेंस कंपनी के तीन कारिंदे कुलदीप यादव गांव महूवाला निवासी भादरा, अजय गांव दंडाल व अनिल कुमार गांव महू वाला निवासी भादरा गोरीवाला खंड के गांव अहमदपुर दारेवाला से मोबाइल दुकानदार से नकदी लेकर वापस वाया चक फरीदपुर होकर ऐलनाबाद जा रहे थे। दो बाइक पर सवार तीनों लोग चक फरीदपुर के पास पहुंचे तो वहीं पहले से तीन नकाबपोश बदमाश सड़क पर खड़े थे, जिनके हाथों में डंडे थे। जैसे ही एक बाइक पर सवार कुलदीप यादव उन नकाबपोशों के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे डंडों से पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके हाथ में नकदी का थैला छीन लिया। इसी बीच जैसे ही पीछे से आ रहे अजय व अनिल उस घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका बाइक कुलदीप के बाइक से जा टकराया। अजय व अनिल लड़खड़ा कर गिर गए। जैसे ही नकाबपोशों ने अजय के हाथ में नगदी का बैग देखा तो वे उसके पीछे भाग खड़े हुए। इसी बीच अजय ने हाथों से थैला फेंक दिया। तीनों नकाबपोश बदमाशों ने दोनों बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि एक टैबलेट, दो बायोमेट्रिक मशीन व एक बैग में 74000 रुपये तथा दूसरे बैग में 85000 की राशि थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed