फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lock of Haryana Assembly will not open without the key of JJP-ASP alliance: MP

जेजेपी-एएसपी गठबंधन की चाबी बगैर नहीं खुलेगा हरियाणा विधानसभा का ताला : सांसद

Fri, 04 Oct 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lock of Haryana Assembly will not open without the key of JJP-ASP alliance: MP
 गांव बनवाला में आयोजित रैली में नागौर सांसद हनुमान बैनिवाल व ​​​दिगविजय चौटाला। पार्टी प्रवक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली हलके के गांव बनवाला में वीरवार को जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संयुक्त रैली हुई। इसमें दिग्विजय सिंह चौटाला के समर्थन में राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल वोटों की अपील करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन की चाबी बगैर हरियाणा विधानसभा का ताला नहीं खुलेगा।

हनुमान बेनीवाल कहा कि दिग्विजय सिंह चौटाला में नेतृत्व की क्षमता है। जनआशीर्वाद से हरियाणा विधानसभा में पहुंचकर वे डबवाली हलके के लिए विकास के नए रास्ते खोलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दस साल के शासन और उससे पूर्व कांग्रेस ने अपने दस साल के शासन में प्रदेश को दोनों हाथों से जमकर लूटा। अब उन्हें सत्ता से दूर रखना प्रत्येक मतदाता की नैतिक जिम्मेदारी है। सांसद बेनीवाल ने हरियाणा को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि ये दावा किया कि हरियाणा में जो भी सरकार होगी, वह जजपा- एएसपी गठबंधन के बगैर नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed