{"_id":"68c9a9fe9b3110751a0371ba","slug":"listening-to-the-leelas-of-shri-krishna-purifies-the-mind-sugan-sirsa-news-c-128-1-sir1002-144346-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुनने से मन होता है पवित्र : सुगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुनने से मन होता है पवित्र : सुगन
विज्ञापन
सिरसा। प्रभात पैलेस में आयोजित कथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु । समिति
सिरसा। प्रभात पैलेस में पितृ पक्ष में पितरों कि शांति एवं विश्व कल्याण के लिए श्री बंशीवट कथा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित सुगन शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म उपरांत भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि लीलाओं के सुनने से मानव का मन पवित्र हो जाता है, मन में भक्ति की भावना जागृत होती है।
भक्ति करने से मानव का अंतकरण माखन की तरह श्वेत, शुद्ध हो जाता है जिसे भगवान अपने से लगा लेते हैं और मानव का कल्याण हो जाता है। कथाव्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही सभी जेल के सैनिक मूर्छित हो जाते हैं और भगवान को वासुदेव जी टोकरे में रखकर यमुना पार कर जाते हैं। स्वयं शेषनाग भगवान का छत्र बन जाते हैं।
पंडित ने ऊपर शेष नाग कि छैयां भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित सुगन शर्मा ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की लीलाएं पूर्णतया रहस्यमय है। इनका सीधा प्रभाव बुद्धि पर पड़ता है। इस मौके पर समिति के प्रधान इंद्रकुमार चिड़ावेवाला, उपप्रधान सुनील गोयल, सचिव संजय तायल, सहायक उपप्रधान राधेश्याम बंसल, कोषाध्यक्ष रामकुमार जैन, संदीप सोनी, मुनीष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।