फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Like shooting, Jasmine Kaur scored 90.1% marks in 12th

Sirsa News: शूटिंग की तरह जैसमीन कौर ने 12वीं में हासिल किए 90.1% अंक

Wed, 14 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Like shooting, Jasmine Kaur scored 90.1% marks in 12th
कालांवाली निवासी शूटर जैसमीन कौर।
कालांवाली। गांव कालांवाली की होनहार शूटर जैसमीन कौर ने खेलों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र, स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जैसमीन ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 90.1 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। जैसमीन ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन के केवल सेल्फ स्टडी के जरिए हासिल की है।
विज्ञापन

बठिंडा के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत 15 वर्षीय जैसमीन ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन संसाधनों की मदद से विषयों को स्पष्ट किया और पढ़ाई के लिए खुद पर भरोसा रखा। जैसमीन का कहना है कि वह प्रतिदिन करीब 6 घंटे शूटिंग प्रैक्टिस करती हैं। खेलों में व्यस्तता के चलते वह ट्यूशन नहीं ले पाईं, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने पढ़ाई में भी उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जैसमीन ने अब तक नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिताओं में तीन बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके साथ ही वे स्टेट और जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। यही नहीं, वे इंडियन टीम के ट्रायल के लिए भी चयनित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपियन शूटिंग एकेडमी की संचालिका शूटर मनजीत कौर और कोच संदीप वर्मा ने जैसमीन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जैसमीन का सपना ओलंपिक खेलों में देश के लिए शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने का है, जिसके लिए वह निरंतर कठिन परिश्रम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed