फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Last chance to fill form for IGNOU December session exam, apply by October 20

Sirsa News: इग्नू दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आखिरी मौका, 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Last chance to fill form for IGNOU December session exam, apply by October 20
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू केंद्र। संवाद 
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से दिसंबर - 2025 में आयोजित की जाने वाली टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इग्नू स्टडी सेंटर 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय में विद्यार्थी अपने परीक्षा फाॅर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं।
विज्ञापन

पोर्टल 20 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के साथ खुला रहेगा, जिसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इग्नू की दिसंबर- 2025 परीक्षाएं एक दिसंबर से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। यह तिथियां संभावित हैं और परीक्षा केंद्रों की संख्या एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुसार इनमें परिवर्तन भी हो सकता है। विद्यार्थी समय पर परीक्षा फॉर्म भरकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन

परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया
विद्यार्थी अपने नामांकन संख्या, कार्यक्रम कोड और विषयों के चयन के माध्यम से फार्म भर सकते हैं। फाॅर्म भरते समय विद्यार्थियों को अपने क्षेत्रीय केंद्र का चयन ध्यानपूर्वक करना आवश्यक है। परीक्षा केंद्र का चयन करते समय विद्यार्थियों को यह सुविधा दी गई है कि वे देशभर में किसी भी परीक्षा केंद्र का चयन अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं। परीक्षा फाॅर्म भरने के पश्चात विद्यार्थियों को ऑनलाइन पुष्टिकरण पर्ची डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य
इग्नू स्टडी सेंटर 1085 के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को तय तिथि तक अपने असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रमों के अंतर्गत निर्धारित न्यूनतम अवधि पूरी नहीं की है, वे परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम के प्रावधानों के अनुसार विद्यार्थियों को आवश्यक पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। असाइनमेंट जमा करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि परीक्षा में बैठने की अनिवार्य शर्त है। असाइनमेंट मूल्यांकन के बाद ही विद्यार्थी का हॉल टिकट जारी किया जाएगा। इसीलिए विद्यार्थियों को समय रहते असाइनमेंट तैयार कर अपने अध्ययन केंद्र में जमा करने की सलाह दी गई है।
--------------
विद्यार्थी ध्यान से चुने परीक्षा केंद्र, नहीं हो बदलाव
विद्यार्थी परीक्षा केंद्र चुनते समय यह सुनिश्चित करें कि चयनित केंद्र सुविधाजनक और पहुंच योग्य हो। एक बार परीक्षा केंद्र चुन लेने के बाद उसमें परिवर्तन तभी संभव होगा जब विश्वविद्यालय की ओर से विशेष अनुमति दी जाए। परीक्षा फाॅर्म भरने के बाद हॉल टिकट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी को उसकी प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी अनिवार्य होगी।
---------------

समर्थ पोर्टल से भरें फाॅर्म

असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने बताया कि इग्नू का समर्थ पोर्टल विद्यार्थियों के लिए सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। विद्यार्थी वहां लॉगिन करके परीक्षा फार्म, असाइनमेंट सबमिशन, और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू लगातार डिजिटल माध्यमों के जरिये विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है, ताकि हर छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर सके।

------------------
विद्यार्थियों से अपील है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। कई बार सर्वर पर दबाव बढ़ने के कारण अंतिम दिनों में वेबसाइट धीमी हो जाती है या तकनीकी समस्या आती है। इस कारण विद्यार्थी अपने फॉर्म भरने में कठिनाई का सामना करते हैं। समय पर फाॅर्म भरने से विद्यार्थियों को हॉल टिकट प्राप्त करने और परीक्षा की तैयारी में भी आसानी रहती है। --- डॉ. विक्रमजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर, राजकीय महिला महाविद्यालय इग्नू केंद्र, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article