फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lab operator assaulted, robbed of gold chain and cash

लैब संचालक से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Lab operator assaulted, robbed of gold chain and cash
सिरसा । डबवाली मंडी स्थित लैब में पहुंच नशे में धूत आठ बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लैब संचालक की सोने की चेन और नकदी लूट ली। बदमाशों ने पीड़ित को डबवाली छोड़ने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दारा सिंह ने बताया कि मंडी डबवाली में उसकी लैबोरेटरी नूर पैथलैब्स व डायग्नोस्टिक सेंटर है। बीते दिन शनिवार शाम को वह लैब में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके मकान में किराए पर रहने वाला सुखदेव सिंह पटवारी अपने भाई चन्ना सिंह और अन्य छह युवकों के साथ आ गया। सभी ने शराब पी रखी थी और डंडे व ईंटों से लैब के शीशे और लैब की मशीनें तोड़ दी। वहीं उसने बताया कि जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उक्त सभी युवकों ने उसके गले से सोने की चेन और दुकान से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed