फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   khaishergarh sirsa, oda sirsa, sirsa

खाईशेरगढ़ में शराब ठेके के विरोध में लाठियां लेकर महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Wed, 10 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 10 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
khaishergarh sirsa, oda sirsa, sirsa
Khaishergarh - फोटो : Bureau

ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव खाईशेरगढ़ में खुलने जा रहे शराब ठेके  के  विरोध में महिलाएं लाठियां लेकर ठेके पर आ धमकीं। मौके की नजाकत को देखते हुए ठेकेदार ने पुलिस बुला ली। जहां काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद पुलिस ने ठेके पर एक बार को आगामी कार्रवाई तक ताला लगवा दिया है। वहीं, आक्रोशित लोगों का कहना था कि वे उक्त जगह पर ठेका नहीं खुलने देंगे।

विज्ञापन


खाईशेरगढ़ में खारिया रोड पर बने पुराने शराब के ठेके में सोमवार रात्रि ठेकेदार ने शराब की पेटियां रख दीं। इसकी भनक साथ लगते मोहल्ले में लोगों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए, जहां उनके रोष को देखते हुए कारिंदों ने पेटियां पुन: गाड़ी में डाल लीं। ग्रामीणों के अनुसार उक्त लोग मध्य रात्रि फिर शराब रखने फिर आ गए जहां लोगों ने दोबारा रोष जताया और शराब की पेटियां बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। मंगलवार सुबह उस समय मामला गरमा गया जब ठेकेदार और अन्य लोग ठेके  के कमरे में शराब की पेटियां रखने लगे। सूचना पाकर मोहल्ले की महिलाएं लाठियां लेकर ठेके  पर आ धमकी और मोर्चा संभाल लिया। वहीं, महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं के हाथों में लाठियां देख ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने पुलिस को सूचना देने में ही गनीमत समझी। सूचना पाकर थाना प्रभारी बलवंत जस्सू पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


रोष व्यक्त कर रही कर रहे मीरा देवी, गुड्डी देवी, लुमा देवी, बिरमा देवी, सीमा देवी, मैना, दाखां देवी, कृष्ण कुमार, अभिमन्यु, भादर राम, ओमप्रकाश व भजन लाल आदि ने बताया की उक्त जगह ठेके को लेकर विगत वर्ष भी उन्होंने रोष जाहिर किया था क्योंकि वहां ठेका खुलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया की उक्त जगह से पानी का मुख्य खाल निकलता है जिस पर मोहल्ले की महिलाएं अक्सर कपड़े धोती हैं तथा महिलाएं इधर कूड़ा डालने के लिए भी जाती हैं। इसके अलावा ठेका उनके मोहल्ले के निकट होने के कारण शराबी लोग नशे में धुत होकर गाली-गलौच करते हैं तथा इधर-उधर पड़े रहते हैं। ऐसे में उन्हें शराबियों के कारण जिल्लत का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या सुनने उपरांत थाना प्रभारी ने उन्हेें समझाया की कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में न लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ठेकेदार ने अपने लिए गए ठेके का हवाला देते हुए कहा कि उसने इसके पैसे भरे हैं। वहीं, मोहल्ले के  लोगों ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि वे उक्त जगह ठेका नहीं खुलने देंगे। लोगों की समस्या को लेकर थाना प्रभारी ने ठेकेदार को उक्त जगह की परमिशन दिखाने एवं लोगोें को वहां से ठेका दूर करवाने की डीटीसी से अनुमति पत्र लाकर दिखाने तक के लिए ठेके पर ताला लगा दिया।


लोगों का रोष अपनी जगह सही है, लेकिन ठेकेदार भी गलत नहीं हैं, क्योंकि विभाग ने उसे इसकी अनुमति दी है। लोगों के रोष के चलते ठेकेदार व ग्रामीणों को अपनी-अपनी अनुमति लाकर दिखाने तक के लिए फिलहाल ठेके पर ताला लगा दिया गया है। अनुमति पत्र के बाद ही ये स्पष्ट होगा की यहां ठेका खुलेगा या नहीं।
-बलवंत जस्सू, थाना प्रभारी ओढ़ां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed