फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaipur Police came to Sirsa, recorded the statement of the accused

जयपुर पुलिस आई सिरसा, आरोपी के किए बयान दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Police came to Sirsa, recorded the statement of the accused
सिरसा। राजस्थान के सीकर निवासी व्यक्ति से सोनीपत पुलिस के कर्मचारियों द्वारा अपहरण करके 9 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में मंगलवार को जयपुर पुलिस ने सिरसा में आकर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्थान की जयपुर पुलिस मंगलवार को सिरसा आई और बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के समय राजस्थान की जयपुर पुलिस की एक टीम सिरसा पहुंची। टीम में जयपुर के थाना प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। राजस्थान पुलिस की टीम पहले एसपी कार्यालय आई और अपनी हाजिरी दर्ज की। इसके बाद जिला जेल में जाकर आरोपी से पूछताछ की और बयान दर्ज किए । इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

बता दें कि शहर थाना पुलिस ने राजस्थान के एक व्यक्ति से 30 बिटकॉइन यानी करीब 9 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला दर्ज किया था। आरोपी शहर पुलिस को भी वांछित था इसलिए शहर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया था। शहर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करते हुए जीरो एफआईआर जयपुर पुलिस को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा घटनाक्रम
सिरसा की शहर थाना पुलिस के हाथ करीब 9 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी लगा। उसकी पहचान राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना छावनी निवासी शशिकांत के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान शशिकांत ने पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे किए।

उसने आरोप लगाया कि सोनीपत के दो पुलिस कर्मचारियों ने 22 जनवरी को जयपुर से उसका और उसके दोस्त गौरव का अपहरण कर लिया था। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पीटा भी और दबाव बनाकर 30 बिटक्वाइन भी ट्रांसफर करवा लिए जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed