फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inter university wrestling championship : MDU won the trophy

अंतरविवि कुश्ती प्रतियोगिता: एमडीयू ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Fri, 24 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 24 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inter university wrestling championship : MDU won the trophy
कुश्ती - फोटो : bureau

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम 67 अंक हासिल करके ओवरऑल विजेता रही, जबकि 38 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसके ही 33 अंकों के साथ चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही। वीरवार को समापन अवसर पर आयोजित समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्यातिथि और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की कुलपति प्रो. आशा कादियान ने खिलाड़ियों को संबोधित किया कि घर की चारदीवारी मेें रहने वाली महिलाएं आज ओलंपिक खेलों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के अंदर खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति प्रो. विजय कायत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित किया कि इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 80 विश्वविद्यालयों की 450 महिला पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलों में हार जीत इतने मायने नहीं रखती, जो खिलाड़ी निरंतर मेहनत करता है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का विवरण देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 416 बाउट्स हुए।

मुख्यातिथि व मेहमानों का स्वागत विश्वविद्यालय के खेल परिषद की अध्यक्षा प्रो. मोनिका वर्मा ने किया और खेल परिषद के सचिव प्रो. ईश्वर मलिक ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर ऐसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के ऑब्जर्वर राजेंद्र खत्री सहित, कोच हंसराम, कोच स्वीता ढांडा, विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मी भी मौजूद थे।

58 किलोग्राम भार वर्ग में सीडीएलयू की नवीन द्वितीय
53 किलो ग्राम भार वर्ग में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की शीतल तोमर ने पहला, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक सीमा ने दूसरा, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर की स्वाति शिंदे, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार 58 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की पिंकी ने पहला, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की नवीन ने दूसरा, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की नीरज, आरएमएलए विश्वविद्यालय फैजाबाद की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


63 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की निशा ने पहला, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर की माने रेशम ने दूसरा, जीऐनडीयू अमृतसर की जसप्रीत, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की पूजा ने पहला, चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की कविता ने दूसरा और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की वीरपाल कौर, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की रीना रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed