{"_id":"691f5584049c775769042900","slug":"instructions-given-to-station-in-charges-to-prevent-road-accidents-in-fog-sirsa-news-c-128-1-sir1004-148031-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोहरे में सड़क हादसों से बचाव के लिए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोहरे में सड़क हादसों से बचाव के लिए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
एसपी दीपक सहारन सिरसा।
सिरसा। सर्दी के बढ़ते प्रभाव और घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में आई वृद्धि को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों के लिए विशेष सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में थोड़ी-सी सावधानी से न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान काटा जाए और सड़क किनारे अनुचित पार्किंग पर भी कार्रवाई की जाए।
कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूरी सावधानियां
- सड़क के बाएं किनारे या हाइवे पर बनी पीली लाइन को फॉलो करें।
- हेडलाइट हमेशा लो-बीम पर रखें, हाई-बीम से कोहरा और ज्यादा चकाचौंध करता है।
- आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें, तेजी से ओवरटेक न करें।
- मुड़ते समय पहले से इंडिकेटर जरूर दें।
- केवल फॉग लाइट जलाकर हेडलाइट बंद न करें, दूर से दिखाई नहीं देती।
- सभी वाहनों में फॉग लाइट एवं पीछे रेड रिफ्लेक्टर लगवाना अनिवार्य।
- पराली/भूसा से लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी।
- कोहरा ज्यादा हो तो यदि संभव हो तो यात्रा टाल दें।
- खराब वाहन को सड़क किनारे से दूर खड़ा करें और खतरे की लाइट जलाएं।
- होटल-ढाबों के आगे सड़क पर वाहन खड़ा न करें।