{"_id":"611417d98ebc3e759321238c","slug":"information-officers-were-summoned-for-not-responding-to-rti-sirsa-news-hsr6087083169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई का जवाब न देने पर सूचना अधिकारियों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई का जवाब न देने पर सूचना अधिकारियों को किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। महानिदेशक कार्यालय पशु एवं डेयरी विभाग की ओर से आरटीआई के तहत पशुओं के इलाज संबंधित जानकारी उपलब्ध न करवाने पर राज्य सूचना आयोग ने विभाग के सूचना अधिकारियों को तलब किया गया है। आयोग ने पशु पालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपील अधिकारी को तलब कर 18 अक्टूबर 2021 को पंचकूला में जानकारी सहित पहुंचने के लिए तलब किया है।
आरटीआई कर्ता बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी ओर से 24 अप्रैल 2020 को आरटीआई लगा हरियाणा में 2019-20 के दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से पशुओं की जीवीडी के ओपीडी केसों मेडिसन, गायनी, सर्जरी, कृमिकरण केस, मोबाइल वैन पशु चिकित्सा और पशु चिकित्सा संस्था द्वारा कितने पशुओं का इलाज करवाया गया है, की आंकड़ों सहित जानकारी मांगी थी। जबकि एक अन्य आरटीआई में पशु पालन विभाग द्वारा आदान एवं संवितरण के तहत किस-किस पद के कितने अधिकारियों द्वारा ज्वाइन कर उसकी सूचना विभाग को भेजी गई है और कितने अधिकारियों ने अभी सूचना प्राप्त नहीं करवाई। कौन से जिले में उपनिदेशक अधिकारी द्वारा ज्वाइन किया और कौन से में नहीं। इसकी संख्या की जानकारी मांगी थी। लेकिन विभाग की ओर से उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके बाद अब सूचना आयोग ने विभाग के सूचना संबंधित अधिकारियों को तलब कर 18 अक्टूबर को पंचकूला में पहुंचने के लिए तलब किया है।