{"_id":"58e538804f1c1bf8335b43e8","slug":"in-the-first-ed-box-there-was-no-medicines-one-was-in-the-expire-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयां नहीं, एक में थी तो वो एक्सपायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयां नहीं, एक में थी तो वो एक्सपायर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयां नहीं, एक में थी तो वो एक्सपायर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष और भाजपा नेता बुधवार को अचानक बस अड्डा परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को भी सुना। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए। ये टीम करीब डेढ़ घंटे तक बस अड्डा परिसर में रही। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, यात्री भी एकत्रित हो गए। लोगों ने सुविधाओं की पोल खोलने वाली शिकायतें की। कुछ मामलों को लेकर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में आम लोगों के लिए बस अड्डों में कैसी सुविधाएं हैं इसका निरीक्षण करने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष रेणु शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा, जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया, हनुमान कुंडू सहित अनेक कार्यकर्ता बुधवार 12 बजे बस अड्डे परिसर पहुंचे। सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्क आदि की व्यवस्था की जांच की। इस दौरान रोडवेज के कर्मचारियों में हड़कंप सा मच गया। यात्रियों ने बस अड्डे में असुविधाओं के बारे में बताया। यह टीम करीब डेढ़ बजे तक निरीक्षण करती रही। जो कमियां दिखाई दीं उनके लिए उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। सवारियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
रेणु शर्मा ने वाटर कूलर का पानी पीकर देखा कि पानी ठंडा है या गर्म है। इसके बाद टीम कैंटीन में पहुंची जहां पर खाद्य पदार्थों के रेट और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। एक प्राइवेट बस के चालक से जब परमिट मांगा गया तो उसने जो परमिट दिखाया उसकी डेट निकल चुकी थी। इसके बाद एक रोडवेज के चालक से जब ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस ही नहीं था। उसने बताया कि वह लाइसेंस साथ लाना भूल गया है। जिसे हर ड्यूटी के दौरान लाइसेंस अपने पास रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
महिला सीट पर पुरुष, चालक को मालूम नहीं कौन सी है सीट
बस स्टैंड पर पहुंचने पर रेणू शर्मा वहां खड़ी रोडवेज बस में चढ़ी और चालक-परिचालक से महिलाओं के लिए आरक्षित सीट के बारे में पूछा। इस पर चालक ने कहा कि उन्हें महिला सीट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह पहली बार आया है। इसके बाद अन्य बसों का भी निरीक्षण किया। आज निरीक्षण के दौरान प्रबंधन के दावे झूठे साबित हुए। भाजपा नेताओं ने पाया कि किसी बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था तो किसी बस में फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयां नहीं थी। एक बॉक्स में दवाइयां थी तो वे एक्सपायर हो चुकी थीं।
चालकों-परिचालकों से चलाए नहीं गए आग बुझाने वाले यंत्र
बसों में आग बुझाने के यंत्र भी सही हालात में नहीं थे। एक चालक से आग बुझाने का यंत्र इस्तेमाल करने के बारे में कहा तो वह यंत्र चला ही नहीं सका। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जब उन्हें आग बुझाने का यंत्र चलाना ही नहीं आता है तो फिर इसे रखने का क्या फायदा। इससे साफ जाहिर होता है कि बस अड्डा प्रबंधन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जरा भी गंभीर नहीं।
सफाई का था बुरा हाल
निरीक्षण टीम ने देखा कि बस अड्डा परिसर में सफाई का बुरा हाल था। इस पर उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि स्वच्छता अभियान तो हर स्थान पर दिखना चाहिए। सुविधाएं तो बाद की बात है पहले सफाई तो हो। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों को परिसर में फैले कचरे को दिखाया और सफाई रखने के निर्देश दिए। भाजपा नेताओं ने मौके पर पड़ी गंदगी को उठकर स्वयं कूडे़दान में डाला।
कोई कमी है तो सुधार करेंगे : जीएम
रोडवेज जीएम राम कुमार ने कहा कि काफी मामलों में सिरसा का बस अड्डा परिसर पहले से बेहतर है। फिर भी कोई कमी है तो उसे भी सुधारेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जब आए थे तो वे डीसी की मीटिंग में थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। लाइसेंस सभी चालकों के पास हैं पर यदि कोई साथ लेकर नहीं आया तो लापरवाही कही जाएगी जो नहीं करनी चाहिए। सफाई व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा कि पार्क में पत्ते तो वृक्षों से दिनभर टूट कर गिरते हैं। आज तेज हवा के कारण कुछ ज्यादा गिर गए होंगे कुछ मौसम भी पतझड़ वाला है।