{"_id":"61cdf6745d31fe25da6c95dd","slug":"in-rule-134a-a-three-member-team-will-match-the-income-with-the-family-identity-card-sirsa-news-hsr620820721","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए में तीन सदस्यीय टीम करेगी परिवार पहचान पत्र के साथ आय का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए में तीन सदस्यीय टीम करेगी परिवार पहचान पत्र के साथ आय का मिलान
विज्ञापन
सिरसा। नियम 134ए के तहत आय प्रमाण पत्र देने वाले पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों की आय का मिलान पहचान पत्र के साथ जिले की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। टीम का गठन स्कूलों द्वारा बच्चों की वार्षिक आय को लेकर संशय के दायरे मे आने वाले मामलों के निष्पादन को लेकर किया गया है। वहीं पहली स्कूल सीट अलॉटमेंट सूची वाले 1387 विद्यार्थियों में से अभी तक 289 विद्यार्थियों का पोर्टल पर अपडेशन हुआ है, 31 दिसंबर तक दाखिले की अंतिम दिन है।
जिले में नियम 134ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा जमा करवाए गए आय प्रमाण पत्र की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें एडीसी या उनके द्वारा नामांकित अधिकारी टीम के चेयरमैन, डीईओ-डीईईओ सदस्य और जिला राजस्व अधिकारी या उनके द्वारा नामांकित अधिकारी या कर्मचारी सदस्य होंगे। जिसे लेकर निदेशालय मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, डीईओ व डीईईओ को पत्र जारी किया गया है। निदेशालय द्वारा जारी पत्र में आदेश दिए गए है कि स्कूलों में वर्तमान में चल रही दाखिला प्रक्रिया के आधीन विद्यार्थियों के अभिभावकों की आय का मिलान परिवार पहचान पत्र के साथ-साथ अन्य स्त्रोतों से करते हुए दाखिल किए जाए। ऐसे विद्यार्थी जिनकी वार्षिक आय के प्रमाण पत्र के कोई संशय नहीं है उन्हें स्कूलों द्वारा बिना विलंब के दाखिले दिए जाए और रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट की जाए। कमेटी द्वारा जांच के उपरांत वार्षिक आय प्रमाण में तथ्य के विरुद्ध भिन्न पाई जाती है तो ऐसी अवस्था में कमेटी एक सप्ताह के भीतर सत्यापित करेंगी। विद्यार्थियों के केस सत्यापित हो जाने के तुरंत बाद दाखिला देने के लिए स्कूल को निर्देश देंगे।
पोर्टल पर नहीं हो रहा अपडेट
नियम 134ए के तहत होने वाले दाखिले की अपडेट पोर्टल पर नहीं हो रही है। करीब 1100 से अधिक विद्यार्थियों का नियम 134ए के पोर्टल पर दाखिला अपडेट होना बाकी है। 31 दिसंबर को पोर्टल पर अपडेट व दाखिले लेने की अंतिम तिथि है। जिसके बाद पहली स्कूल अलॉटमेंट सूची वाले विद्यार्थियों का दाखिला नहीं किया जाए और न ही उन्हें दूसरी सूची में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों में दाखिले तो हो रहे है लेकिन पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहे। पोर्टल में खामी के चलते निदेशालय को पत्र लिखकर सूचित किया गया है।
-आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।