फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   in road accidenet shwwper dead and his wife is injured

कार व बाइक की टक्कर में सफाई कर्मचारी की मौत, एक घायल

Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
in road accidenet shwwper dead and his wife is injured
ओढ़ां रोड पर बाबा मंडाला के नजदीक शुक्रवार शाम को कार व बाइक की टक्कर सेे नगरपालिका के सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब दर्शन सिंह(58) निवासी गांव ओढ़ां नगरपालिका कालांवाली में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम को वो अपनी पत्नी अंग्रेज कौर के साथ बाइक पर सवार होकर कालांवाली से अपने गांव जा रहा था। गांव चकेरियां से पहले माइनर के पास ओढ़ां की तरफ से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार दर्शन सिंह और उसकी पत्नी अंग्रेज कौर बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी अंग्रेज कौर को सिरसा रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव व कार को कब्जे में ले लिया। मृतक दर्शन सिंह के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed