फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In House women gangrape

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुराचार

Thu, 13 Apr 2017 12:35 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Thu, 13 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गांव नौरंग में विवाहिता ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में 25 वर्षीय महिला ने बताया कि छह अप्रैल को वह घर में अकेली थी। रात करीब एक बजे दो युवक जबरन घर में घुस आए। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि मौत के डर से उसने मुंह बंद कर लिया। दोनों युवकों में से एक ने उसे दबोच लिया और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवक धमकी देकर चले गए। सुबह महिला ने परिवार वालों को आपबीती बताई तो परिजनों ने उसे पुलिस थाने में शिकायत देने को बोला। थाना कालांवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता के समक्ष शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी कमलेश रानी का कहना है कि आरोपियों की पहचान गांव नौरंग निवासी बिंद्र सिंह व चीची सिंह के रूप में हुई है। आरोपी बिंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया जबकि आरोपी चूची ने दुष्कर्म करने में बिंद्र सिंह का सहयोग करा। दोनों के खिलाफ बुरी नीयत से घर में घुसने,सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed