{"_id":"61994019d5fb354e8b5bb1d4","slug":"in-16-days-the-price-of-softness-fell-by-rs-850-sirsa-news-hsr617392060","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिनों में नरमें के भाव में 850 रुपये की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिनों में नरमें के भाव में 850 रुपये की गिरावट
विज्ञापन
सिरसा अनाज मंडी में ट्रक पर धान की बोरियों को लोड करते हुए मजदूर।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में नरमे का भाव 9150 का भाव छूकर 16 दिनों में ही 850 रुपये नीचे 8300 रुपये आ गए है। नरमे के बढ़ते भावों को देखते हुए किसानों ने घरों में स्टोर कर लिया, अब भाव गिरने से दोबारा से मंडी में नरमे की आवक शुरू हो गई है। वहीं मंडी में धान के भाव लगातार बढ़ रहे है, आवक अधिक आने से सिरसा अनाज मंडी में धान की आवक को बंद कर उठान कार्य करवाया जा रहा है।
मंडी में एक ओर यहां धान के भाव बढ़ रहे है। वहीं नरमे के भाव बीती 3 से 20 नवंबर तक 850 रुपये की गिरावट आई है। जिसके कारण अब किसान मंडियों में नरमे लेकर आ रहे है। मंडियों में अब प्राइवेट खरीदार 8300 के भाव में किसानों से नरमा खरीद रहे हैं। वहीं किसानों को डर है कि अगर भाव और कम हुआ तो अधिक नुकसान होगा। मंडी में नरमा लेकर पहुंचे किसान रामलाल ने बताया कि इस बार जिले में अधिकतर नरमा गुलाबी सुंडी से प्रभावित था तो कही पानी खड़े होने से सूख गया था। इसलिए नरमे के भाव में तेजी थी। अब मंडियों में नरमे का भाव कम हो रहा है इसलिए घर में रखे नरमे को मंडी लेकर आए हैं।
मंडी में अब हो रहा है केवल उठान कार्य
सिरसा अनाज मंडी में धान की अधिक आवक आने से उठान कार्य प्रभावित हो रहा था। शनिवार को मंडी में 3 लाख बोरियों में से करीब डेढ़ लाख बोरियों का उठान हुआ है, शेष बोरियों को उठाने का कार्य चल रहा है। उठान कार्य के चलते मंडी में धान की खरीद भी नहीं की जा रही। बता दें कि मंडी में सोमवार सुबह 4 बजे तक आवक पर प्रतिबंध रहेगा। जिसके बाद ही मंडी में आवक आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
मंडी में उठान कार्य चल रहा है। सोमवार को आवक आने से पहले मंडी को किसानों के लिए खाली करने का लक्ष्य है।
-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।