फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Important contribution of Bishnoi community in environmental protection: Ramacharya

पर्यावरण संरक्षण में बिश्नोई समाज का अहम योगदान : रामाचार्य

Sun, 08 Sep 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of Bishnoi community in environmental protection: Ramacharya
सिरसा में श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर परिसर में हरिकथा सुनते हुए श्रद्धालु। 
सिरसा। बिश्नोई सभा के 50वें स्थापना दिवस पर श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर परिसर में साप्ताहिक जांभाणी हरिकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार को पौधरोपण अभियान के साथ हुआ। सभा के प्रचार सचिव डॉ. मनीराम सहारण ने बताया कि आचार्य स्वामी रामाचार्य महाराज ने हरिकथा सुनाई। गुरु जंभेश्वर महाराज को नमन कर उन्होंने कथा की शुरुआत की। स्वामी रामाचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में बिश्नोई समाज का अहम योगदान है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसे सुधारने के लिए अधिकतम पौधरोपण की जरूरत है। हालांकि बिश्नोई समाज पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद संजीदा है। यह समाज पौधरोपण कर पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी करता है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी बिश्नोई समाज ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में पहुंचने पर सभा के सचिव ओपी बिश्नोई ने आचार्य स्वामी रामाचार्य महाराज का तिलक कर स्वागत किया। सभा के पदाधिकारियों ने भी आचार्य स्वामी रामाचार्य महाराज और उनके साथ आई मंडली का स्वागत किया। सभा के उपाध्यक्ष कृष्णपाल बैनीवाल, देशकमल बिश्नोई, सुशील बैनीवाल, राजाराम गर्ग, हवा सिंह बैनीवाल एडवोकेट, जगतपाल कड़वासरा, राजकुमार बैनीवाल, कृष्णलाल, जिले सिंह, दारा सिंह डेलू, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed