फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ig taken meeting

Sirsa News: विदेशी नंबरों से धमकी व फिरौती कॉल्स पर कार्रवाई के आदेश

Wed, 27 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
ig taken meeting
अ​धिकारियों को निर्देश देते आईजी कुलदीप सिंह।
आईजी कुलदीप सिंह की समीक्षा बैठक, अपराध व नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश
विज्ञापन



फोटो 41


संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में जिला पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी दीपक सहारन ने उनका स्वागत किया। बैठक में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आईजी ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस को सक्रिय और तकनीकी रूप से सक्षम होकर कार्य करना होगा। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने व बाहरी राज्यों से होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएम विंडो, जनसंवाद और अन्य शिकायतों के त्वरित निपटारे पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में विदेशी नंबरों से आने वाली धमकी व फिरौती कॉल्स तथा संगठित अपराध के मामलों पर चर्चा हुई। आईजीपी ने साइबर सेल की मदद से तुरंत सीडीआर निकालकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अभेद्य एप डाउनलोड करवाकर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नशा तस्करी रोकने और युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed