फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   I will live up to the trust of Chief Minister Manohar Lal and Deputy Chief Minister Dushyant Chautala: Minister Devendra Babli

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विश्वास पर उतरुंगा खरा : मंत्री देवेंद्र बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
I will live up to the trust of Chief Minister Manohar Lal and Deputy Chief Minister Dushyant Chautala: Minister Devendra Babli
प्र्रेसवार्ता में पत्रकारों संबोधित करते कैबिनेट मंत्री दिवेंद्र बबली व जजपा के राष्ट्रीय अध्? - फोटो : Sirsa
सिरसा। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली मंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार सिरसा पहुंचे। मंत्री के पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन मौजूद रहे। तत्पश्चात मंत्री देवेंद्र बबली उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास पर पहुंचे और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला से भेंट की और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

डॉ. अजय चौटाला ने विधायक देवेंद्र बबली को मंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन पर विश्वास जताया है, वे उसे बखूबी पूरा करेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में अनेकों महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और वे यह सुनिश्चित करेंगे की प्रत्येक व्यक्ति को इनका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को और गति देना तथा आमजन को सुविधाएं सरलता से मिले, ये उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed