{"_id":"607879238ebc3e59281ad7b4","slug":"husband-set-fire-to-the-house-sirsa-news-rtk6046226152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा कर तैश में आकर लगाई घर में आग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़ा कर तैश में आकर लगाई घर में आग, केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
आग लगने पर जले कपड़े।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
गांव चोरमार में पत्नी से झगड़ा करने के बाद तैश में आए व्यक्ति ने घर में आग लगा दी। इस आगजनी में काफी घरेलू सामान जल गया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के ब्यान पर उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार पाला राम का अपनी पत्नी रानी देवी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह तैश में आ गया और उसने घर में आग लगा दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस को दी शिकायत में रानी देवी ने बताया कि उसके पति पाला राम ने उसके साथ पहले तो झगड़ा किया और फिर तैश में आकर घर में आग लगा दी। इस आगजनी में कमरे में रखी चारपाईयां, बिस्तरे, कपड़े व बच्चों के दस्तावेज सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि आरोपी पाला राम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।