फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   htet on 13 centers

Sirsa News: सख्त पहरे में 13 केंद्रों पर एचटेट, 563 गैरहाजिर रहे

Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
htet on 13 centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुई। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। भीषण गर्मी में उन्हें काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। परीक्षा दोपहर 3 बजे आरंभ हो गई थी। साढ़े पांच बजे समाप्त हुई।
परीक्षार्थियों के अभिभावकों को इस दौरान परीक्षा केंद्रों से दूर अपने निजी वाहनों में या आसपास बैठकर इंतजार करना पड़ा। पहले दिन परीक्षा में कुल 3910 परीक्षार्थियों में से 3347 ने परीक्षा में भाग लिया। 563 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इनमें 388 महिलाएं व 175 पुरुष शामिल हैं। परीक्षा देने वाले 3347 परीक्षार्थियों में 1267 पुरुष व 2080 महिलाएं शामिल रहीं। परीक्षा केंद्रों से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की रिपोर्ट सामने नहीं आई।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र देरी से मिलने का आरोप लगाया। कालांवाली से नेशनल कॉलेज में बनाए गए केंद्र में परीक्षा देने आईं श्वेता व हरदीप कौर ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र दो बजकर 45 मिनट पर मिलना था लेकिन तीन बजकर पांच मिनट पर दिया गया। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से कहा कि उन्हें परीक्षा देने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिला परीक्षार्थियों सहित अन्य ने प्रश्न पत्र दिखाते हुए कहा कि प्रश्न पत्र में प्रश्न क्रम के अनुसार नहीं थे। 90 के बाद सीधा 106 नंबर सवाल था। इधर, इस दौरान काफी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। सभी केंद्रों के बाहर धारा 163 लगाई गई है। सिरसा में दो दिन के दौरान 14 हजार 238 परीक्षार्थियों को एचटेट देनी है।
शनिवार को परीक्षा केंद्रों के समक्ष पूर्व की भांति ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर ही उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। पुलिसकर्मी दोपहर 12 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। गुप्तचर कर्मी सभी केंद्रों का दौरा करते रहे। अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से काफी दूरी पर रोक दिया गया।

मंगलसूत्र पहनने की छूट से खुश नजर आईं महिला परीक्षार्थी : सरकार की ओर से विवाहित महिला परीक्षार्थियों मंगलसूत्र पहने की छूट दी गई थी। इससे महिलाएं काफी खुश नजर आईं। उन्होंने सरकार के लिए गए फैसले को सराहनीय बताया। ऐलनाबाद सिरसा नेशनल कॉलेज में परीक्षा देने आईं कविता ने बताया कि एक विवाहिता के लिए मंगलसूत्र उतारना अशुभ माना जाता है। शुक्र है कि हरियाणा सरकार ने इसपर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed