फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   How is the water coming in which house, the company will tell after survey

Sirsa News: किस घर में कैसा आ रहा है पानी, सर्वे कर बताएगी कंपनी

Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
How is the water coming in which house, the company will tell after survey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। किस घर में कैसा पानी आ रहा है इसका पता लगाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग सर्वे करवाएगा। इसके लिए विभाग ने निजी कंपनी एंप्लीमेंट स्पोर्ट एजेंसी को काम सौंपा है। यह एजेंसी दो फैज में काम करेगी और जिले में 1 लाख 88 हजार 263 पानी के कंनेक्शन का सर्वे किया जाएगा।
जल जीवन मिशन के तहत चल रहे अभियान को गति देने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने कंपनी को टेंडर दिया है। ये कंपनी अगले एक साल तक विभाग के साथ तालमेल कर जल जीवन मिशन के तहत काम करेगी। पहले फेज में कंपनी दो महीने काम करेगी। वहीं दूसरे फेज में कंपनी 10 महीने तक काम करेगी। कंपनी ही अपने स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। इसमें 17 सोशियोलॉजिस्ट व 1 डिस्टिक को-ऑडिर्नेटर को नियुक्त किया है। 20 गांवों पर एक सोशियोलॉजिस्ट काम करेगा। वहीं जिला कोऑडिर्नेटर सभी गांवों पर काम करेगा। सबसे पहले कंपनी सभी गांवों में ग्रामीण जल एवं स्वच्छता कमेटी का गठन करेगी। इस गठन में गांव के सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को शामिल किया जाएगा। कंपनी घर-घर जाकर लोगों के पेयजल कंनेक्शन को जांचेगी। इस दौरान अगर किसी प्रकार कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंपेगी।
विज्ञापन


फेज - 1 में कंपनी इस प्रकार करेगी काम
प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर बेसलाइन सर्वे
- हर घर में बिल जा रहा है या नहीं
- बिल में दिया गया नंबर अपडेट करेगी
- हाउस होल्ड सर्वे
- नए कनेक्शन की रिपोर्ट
- घरों में पानी की सप्लाई की स्थिति
- डब्लयूवीसी के अकाउंट खोलना
- घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम
- विलेज एक्शन प्लान तैयार करना

फेज - 2 में कंपनी के काम
रैली करवाना
नुक्कड़ नाटक करवाना एफटीके बांटना
पानी के सैंपल लेना
गांव, स्कूलों में केबिनेट बनाना
बिलों को एकत्रित करना
बिलों में कोई समस्या है तो उसे सुलझाना
पंप ऑपरेटर की ट्रेनिंग

जिला में पानी कनेक्शनों की इस प्रकार है स्थिति
खंड, गांव की संख्या, कनेक्शन
- बड़ागुढा, 44, 22902
- डबवाली, 48, 29821
- ऐलनाबाद, 45, 23821
- चोपटा, 52, 29795
- ओढां, 37, 20255
- रानियां, 55, 27138
- सिरसा 57, 34898

वर्जन
जल मिशन के तहत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने निजी कंपनी को टेंडर दिया है। जो जिला के सभी गांवों के घर-घर जाकर सर्वे कर पानी की स्थिति जांचेगी। कंपनी स्वयं ही अपने कर्मचारियों से सर्वे करवाएगी। इसके लिए 20 गांवों पर एक कर्मचारी और 1 जिला को-ऑडिर्नेटर नियुक्त किया गया है। --- राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल स्वच्छता सहायक संगठन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed