{"_id":"60e889278ebc3ee59c071a7e","slug":"hospital-private-selection-corona-sirsa-news-sirsa-news-rtk6168901115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की आशंका को लेकर विभाग ने अस्पतालों का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की आशंका को लेकर विभाग ने अस्पतालों का किया चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी और 18 निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। अगर जिले में तीसरी लहर का कोई मरीज पाया जाता है तो उन मरीजों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में किया जाएगा। विभाग की ओर से उपायुक्त से 200 नए ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग की गई है। वहीं, नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बच्चों के लिए 15 बेडों पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा की गई है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में विभाग के पास ऑक्सीजन और दवाईयों की सबसे अधिक किल्लत आई थी, जिसके पश्चात अब विभाग ने उन सभी कमियों को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू की हुई है। चयन किए गए 18 निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से बैठक कर अधिकारियों ने पूरे स्टाफ को ट्रेनिंग देने और पूरी व्यवस्थाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सोमवार को निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वहीं, नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में लगाए गए सभी बेडों पर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए उपकरण लगाए गए हैं। ताकि तीसरी लहर के दौरान चपेट में आने वाले बच्चों का सही ढंग से इलाज किया जा सके।
सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचाए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
मुख्यालय व सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए थे। विभाग के पास अब कुल 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। जिन्हें सीएचसी और पीएचसी पर दिया गया है। ताकि अन्य मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके। वहीं, सिरसा ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पश्चात मरीजों को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
आईसीयू में शिफ्ट होंगे सभी वेंटिलेटर
नागरिक अस्पताल मेें आईसीयू केंद्र बनाया जा रहा है। जोकि लगभग तैयार हो चुका है। आईसीयू के कुछ उपकरण दूसरे देश से अस्पताल में पहुंचने है। जिनके एक सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद वेंटिलेटर आईसीयू में शिफ्ट किए जाएंगे और मरीजों के इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी कुल 44 वेंटिलेटर है। इनमें से 10 वेंटिलेटर आईसीयू में शिफ्ट किए जाएंगे। वहीं विभाग ने नए वेंटिलेटर की मांग कर मुख्यालय को पत्र लिखा है।
तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में 15 बेड लगाए गए हैं। इन पर सभी उपकरण स्थापित किए गए है। 18 निजी अस्पतालों की लिस्ट तैयार की गई है। जिसे प्रशासन को सौंपा जाएगा। आईसीयू की कुछ मशीनें दूसरे देश से आनी हैं, जिनके पहुंचने के बाद आईसीयू सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा