{"_id":"608063808ebc3e8dc314baec","slug":"hospital-corona-active-case-sirsa-news-sirsa-news-rtk605446431","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी होने पर ही होगा मरीज का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी होने पर ही होगा मरीज का ऑपरेशन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते अब नागरिक अस्पताल प्रशासन ने सामान्य ऑपरेशन करने बंद कर दिए है। अब केवल इमरजेंसी होने पर ही मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। जिन मरीजों को पहले डॉक्टरों ने ऑपरेशन करवाने की तिथि दी थी उन्हें एक माह के लिए टाल दिया गया है। बुधवार को जिले में 140 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 1349 तक पहुंच गया है।
सिरसा नागरिक अस्पताल में आंख, कान, नाक, गला, हड्डियां, पैर, घुटने, पेट और अन्य अंगों के हर रोज औसतन छह से आठ मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। जबकि माह में लगभग 250 मरीजों के ऑपरेशन होते थे। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें ऑपरेशन करने का समय दिया जाता था। इन मरीजों को अब एक माह की दवाई देकर ऑपरेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। वहीं अन्य मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी आती है तो ई संजीवनी एप के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।
अस्पताल में घटी ओपीडी
नागरिक अस्पताल में हर रोज 1200 से 1500 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते थे। कोरोना संक्रमण के कारण अब कम मरीज ही ओपीडी में जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब औसतन 800 से 900 मरीज ही ओपीडी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को अब पहले को एक महीने की दवाई देकर उन्हें भेजा जा रहा है। गंभीर मरीजों को 15 दिनों तक की दवाई दी जा रही है। ताकि मरीजों को बार बार अस्पताल में चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
आईएमए भवन में फ्लू मरीजों की होगी जांच
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि रानियां रोड स्थित आईएमए भवन में फ्लू मरीजों की जांच और निशुल्क मरीजों को दवाई भी प्राप्त करवाई जाएगी। आईएमए भवन में सुबह 8 से 10 बजे तक, शाम को 3 से 5 बजे तक मरीजों की जांच के लिए डॉक्टर बैठेंगे और संस्था की ओर से इन्हें दवाई निशुल्क प्राप्त करवाई जाएगी। साथ ही फैसला लिया गया कि अब कोरोना मरीजों को सभी अस्पतालों में एक जैसा इलाज ही दिया जाएगा। इससे पहले मरीजों को अस्पतालों में अलग-अलग दवाई लिखकर दी जाती थी। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सभी अस्पतालों में कोरोना मरीजों की जांच के पश्चात एक जैसी ही दवाई देने का फैसला लिया गया है। ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिले में मिले कुल 140 कोरोना मरीज
जिले में बुधवार को कुल 140 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि 99 मरीज ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले अब कुल 1349 मरीज सक्रिय है। इनमें से 55 मरीज सरकारी अस्पताल और 62 मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन मरीज अधिक प्रभावित है। जबकि 902 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब कोरोना 3.67 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं जबकि 86.09 फीसदी मरीज संक्रमण से ठीक हो रहे हैं। जिले में अब तक कुल 131 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। 2893 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
नागरिक अस्पताल में 30 बेडों की बढ़ाई संख्या
नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में अब बेडों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जबकि यहां पर पहले कुल 35 बेड की सुविधा थी ऐसे अब यहां 30 बेड बढ़ा दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग के पास पहले कुल निजी और सरकारी अस्पतालों में 518 बेड है, 260 बेड पर ऑक्सीजन है। जिले में कुल 21 वेंटिलेटर है जबकि 43 आईसीयू युक्त बेड है।
कोरोना संक्रमण के कारण नागरिक अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन प्रक्रिया बंद कर दी है। इमरजेंसी मरीजों का ही ऑपरेशन किया जाएगा। सामान्य मरीज ई संजीवनी एप के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। लोग नियमों की पालना कर कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकते हैं।
- डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।