फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hockey player Savita Poonia reached ancestral village Jodhkan, villagers honored by taking out road show

हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया पहुंची पैतृक गांव जोधकां, ग्रामीणों ने रोड शो निकालकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hockey player Savita Poonia reached ancestral village Jodhkan, villagers honored by taking out road show
सविता पूनिया का अपने गांव पहुंचने पर स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सविता पूनिया ओलंपिक में भाग लेने के बाद शनिवार को अपने गांव जोधकां लौटीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सविता पूनिया के साथ पूरे गांव में रोड शो निकाला और जगह-जगह फूल बरसाए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की बेटी को लौटने पर आशीर्वाद दिया और सम्मानित किया। छोटू राम पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सविता पूनिया ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाली गोलकीपर सविता पूनिया ने शाम करीब 6 बजे जोधकां में प्रवेश किया। गांव में प्रवेश करते हुए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। राजकीय विद्यालय से रोड शो शुरू किया गया। पूरे गांव में सविता पूनिया के साथ जुलूस निकाला गया। हॉकी खिलाड़ी को देखकर न केवल ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था बल्कि परिवार के सदस्य भी फूले नहीं समा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्टेडियम और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन से मांग की, ताकि गांव के अन्य बच्चे भी खेलों के प्रति रुचि लें और आगे बढ़ सकें। फार्मेसी एसोसिएशन के विनोद दलाल ने विशेष रूप से सविता पूनिया को सम्मान प्रदान किया।

सम्मान समारोह के दौरान रोड शो निकालते ग्रामीण व सविता पूनिया।

सम्मान समारोह के दौरान रोड शो निकालते ग्रामीण व सविता पूनिया।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed