{"_id":"68e2a94c4f82cc31420de283","slug":"his-teachings-are-still-relevant-today-sirsa-news-c-128-1-slko1008-145504-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माध्यम से दी गईं उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माध्यम से दी गईं उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन
डबवाली। मंदिर में पूजा करते हुए भाजपा नेता व अन्य सदस्य। संवाद
डबवाली। महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड 13 में न्यू बस स्टैंड रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में रविवार को श्री रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। मंदिर के सेवक राकेश वाल्मीकि ने बताया कि पाठ के पहले दिन रविवार को मार्किट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
इस अवसर पर चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि वेदों के ज्ञाता थे और उनकी ओर से रचित रामायण के माध्यम से दी गईं उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। महापुरुषों का विचार है कि समाज में समानता, समता और समरसता आनी चाहिए। आज समाज को महापुरुषों की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए।
जग्गा ने कहा कि हमें आदिकाल से चली आ रही मान्यताओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। संतों की शिक्षाएं संपूर्ण समाज के लिए होती है न कि किसी विशेष वर्ग के लिए। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र रामायण की रचना कर पूरी मानव जाति के कल्याण हेतु धर्म का मार्ग प्रशस्त किया है और ऐसे संत-महात्माओं की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं।
विज्ञापन
पूजनकर्ता के तौर पर प्यारेलाल चांवरिया, सुनील जोनी, विजय पुहाल, सुंदर कंडा, पूर्व पार्षद रवींद्र बबलू, पार्षद भारत भूषण भारती व सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान सूरज कुमार पहुंचे। इस दाैरान पार्षद केके निराला व विकास शर्मा कालुआना आदि मौजूद रहे।