फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Helmet not worn, scarf tied then challan had to be cut

नहीं पहना हेलमेट, बांधा दुपट्टा तो कटवाने पड़े चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Helmet not worn, scarf tied then challan had to be cut
्कूटी चालक महिला के दस्तावेजों की जांच करते महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर महिला थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 25 वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान कई युवतियां स्कूटी पर सवार होकर हेलमेट लगाने की बजाय दुपट्टा बांधे हुए नजर आई तो महिला थाना प्रभारी ने उनका भी चालान कर दिया। वहीं महिला कॉलेज के पास बुलेट के पटाखे बजाने वाले एक बुलेट को इंपाउंड कर दिया जबकि दो बुलेट चालकों के 11- 11 हजार रुपये के चालान कर दिया। हेलमेट की जगह दुपट्टा बांधे युवतियों के पुलिस ने 1000-1000 रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

मंगलवार को बरनाला रोड स्थित महिला कॉलेज के समक्ष यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान करने शुरू कर दिए। इस दौरान उन्होंने महिला थाना प्रभारी मंजू बाला को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद वहां से बिना हेलमेट लगा गुजरने वाले युवतियों को महिला थाना पुलिस ने रोकना शुरू कर दिया और उनके दस्तावेजों की जांच की। कई युवतियों के पास स्कूटी के दस्तावेज तक नहीं मिल तो उनके भी चालान भी किए गए। महिला थाना पुलिस ने करीब 10 स्कूटी चालक युवतियों के चालान किए। वहीं यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने दो पहिया वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज पूरे न होने, ट्रिपलिंग होने, हेलमेट न होने पर करीब 15 वाहन चालकों के चालान काटे
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस के साथ उलझी युवती, मांगती रही माफी
दुपट्टा बांधकर स्कूटी चलाने वाले युवतियों को महिला पुलिस कर्मचारियों ने रोकर उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई युवतियां महिला पुलिस के साथ बहस करती हुई नजर आई। वहीं कई युवतियां माफी मांगकर वहां से निकलने का प्रयास करती रही। लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी और चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रोका बुलेट बाइक, युवक हुआ फरार
यातायात थाना पुलिस ने बस स्टैंड की तरफ से बालभवन की तरफ जा रहे बुलेट चालक को हाथ का इशारा रोक लिया। ऐसे में बुलेट के पीछे बैठा युवक ने पहले ही छलांग लगा दी और वहां से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बुलेट चालक से दस्तावेज से मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसका 22 हजार का चालान कर बाइक को इंपाउंड कर लिया। वहीं दो अन्य बुलेट चालकों के भी 11-11 हजार रुपये के चालान किए गए।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली युवतियों के भी चालान किए गए हैं। इस दौरान उन्हें नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया है। मुंह और सर पर कपड़ा बांधने के बजाय युवतियां हेलमेट का उपयोग करें ताकि हादसे की स्थिति में उनकी जान बच सके।
-मंजू बाला, महिला थाना प्रभारी, सिरसा।

्कूटी चालक युवती से बातचीत करते महिला थाना प्रभारी मंजू बाला।

्कूटी चालक युवती से बातचीत करते महिला थाना प्रभारी मंजू बाला।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed