{"_id":"644ffdcde1124f3e700be074","slug":"hearing-started-in-ndps-court-56-cases-started-on-first-day-sirsa-news-c-21-hsr1011-121598-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एनडीपीएस अदालत में शुरू हुई सुनवाई, पहले दिन लगे 56 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एनडीपीएस अदालत में शुरू हुई सुनवाई, पहले दिन लगे 56 केस
Mon, 01 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला में स्थापित हुई स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने सोमवार से कामकाज शुरू कर दिया। स्पेशल कोर्ट में मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के मामले की त्वरित गति से सुनवाई होगी। सोमवार को स्पेशल कोर्ट में एनडीपीएस एक्ट के 56 केसों की सुनवाई हुई।
इनमें से 10 मामले जमानत के थे। 2018 में दर्ज एनडीपीएस के दो मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 4 दिन की दी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्पेशल कोर्ट में अब फटाफट केसों की सुनवाई है। सोमवार को कोर्ट ने जमानत याचिकाओं में तीन आरोपियों को जमानत दे दी और एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। शेष याचिकाओं में कल और 3 मई की तारीख सुनवाई के लिए दी।
बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित स्पेशल कोर्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज काम करेगी। इस कोर्ट में अब तक विभिन्न अदालतों से एनडीपीएस एक्ट के करीब चार हजार केस शिफ्ट हो चुके हैं। इनके जल्द निपटारे की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार को सौंपी गई है। पहले मादक पदार्थ तस्करी के मामले की सुनवाई 2 से 3 या 4 साल तक होती थी, लेकिन अब स्पेशल कोर्ट 6 से 8 माह में सुनवाई पूरी कर दोषियों को सजा सुना देगी। सिरसा में हर रोज मादक पदार्थ अधिनियम के करीब 3 मामले दर्ज होते हैं।