{"_id":"5ef620858ebc3e42e463a37e","slug":"health-department-is-preparing-teams-to-deal-with-corona-attack-sirsa-news-rtk561294729","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग कोरोना आक्रमण से निपटने के लिए कर रहा टीमें तैयार, आयुष के चिकित्सकों को सिखाए सैंपल लेने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग कोरोना आक्रमण से निपटने के लिए कर रहा टीमें तैयार, आयुष के चिकित्सकों को सिखाए सैंपल लेने के गुर
विज्ञापन
सैंपल लेते हुए आयुष विभाग के चिकित्सक।
- फोटो : Sirsa
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में एक चिंता बनी हुई है। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग निरंतर अपनी सुविधाएं बढ़ाता जा रहा है और प्रशासन लोगों पर सख्ती करता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अब आयुष विभाग के जुड़े कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। जिले में करीब 50 आयुष विंग के चिकित्सकों को सैंपल लेने का प्रशिक्षण दिया गया है तो कुछ अन्य कर्मचारियों को कंटेनमेंट जोन में टीमों द्वारा किए गए कार्य के निरीक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिले के एक चिकित्सक के संक्रमित हो जाने पर विभाग ने चिकित्सक की हिस्ट्री निकाली। जिसमें करीब 35 से 40 लोग संपर्क में आए हैं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। कोरोना संक्रमण के फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अंदेशा भी लगा चुका है कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने वाले हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले से तैयारी करते हुए जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। इसी दौरान आयुष विंग में काम करने वाले जिले के करीब 50 चिकित्सकों को सैंपल लेने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। क्योंकि आपात स्थिति में यह चिकित्सक भी कोरोना संदिग्धों के सैंपल ले सकेंगे। वहीं आयुष विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सकों को यह भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कंटेनमेंट जोन में किस प्रकार विभाग की टीमों द्वारा सर्वे करवाना है। एक दूसरे के ही ले रहे सैंपल
सूत्रों के अनुसार नाथूसरी चोपटा में तैनात आयुष विभाग चिकित्सकों को सैंपल लेने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन वहां पर कोई भी संदिग्ध नहीं आया। जिसका सैंपल लिया जा सकता था। उस समय प्रशिक्षण दे रही टीम ने चिकित्सकों को आपस में ही एक दूसरे के सैंपल लेकर प्रशिक्षण देना पड़ा। वहीं गांव माधोसिंघाना में प्रशिक्षण के बाद आयुष विभाग के चिकित्सक ने कुल 25 सैंपल लिए। जिनमें मनिहारी की दुकान करने वाले, मजदूर इत्यादी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण दे रहा है ताकि आने वाली आपात स्थिति से बचा जा सकें। जिसके लिए विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संक्रमित चिकित्सक के संपर्क में आए करीब 40 लोग
जिले में वीरवार को चोपटा सीएचसी का चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाया गया था। जानकारी अनुसार वह चिकित्सक भर्ती होने के बाद वह सिरसा के सिविल अस्पताल में आया था। जानकारी के अनुसार उक्त चिकित्सक के करीब 35 से 40 लोग संपर्क में आए हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग सिरसा का भी कोई कर्मचारी शामिल हो सकता है। विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
स्वस्थ होने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा
जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 90 पार कर 93 तक पहुंच गया है। जिसमें आधे से ज्यादा 74 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं जिले में 19 मरीज अभी भी संक्रमित है। वहीं जिले के 425 संक्रमितों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजगता से काम कर रहा है और आयुष विभाग के चिकित्सकों को भी सैंपल लेने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
--डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग।